{"_id":"5b14ea0c4f1c1ba46e8b62db","slug":"nick-jonas-write-a-comment-on-priyanka-chopra-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर निक जोनास ने किया ऐसा कमेंट, अफेयर की सच्चाई आ गई सामने","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर निक जोनास ने किया ऐसा कमेंट, अफेयर की सच्चाई आ गई सामने
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra with nick jonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मई के आखिरी हफ्ते में प्रियंका को सिंगर निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में एक समुद्री यॉर्ड पर साथ देखा था। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी। तबसे इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें चल रही हैं।
Priyanka chopra
लेकिन निक ने अब प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर दिया है कि उनके फैंस के बीच बवाल मच गया है। इंस्टाग्राम पर निक और प्रियंका चोपड़ा के बीच जिस तरह की बातचीत चल रही है, यह जगजाहिर है। मामला दोस्ती से कुछ ज्यादा आगे जा रहा है जिससे संकेत भी मिल रहे हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ रात के खाने के दौरान खिलखिलाकर हंस रही है।
Priyanka Chopra
इसी तस्वीर पर निक ने कमेंट किया है जिस पर अब तमाम बातें बनाई जा रही है। दरअसल निक ने तस्वीर पर ''दैट स्माइल'' और साथ में दिल का इमोटिकॉन बना दिया। इसे देखकर फैंस भी बोले कि आखिर दोनों के बीच ये क्या चल रहा है। कई फॉलोअर्स प्रियंका की फोटो और निक के कमेंट को लेकर उनकी रिलेशनशिप की अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
25 वर्षीय निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। वहीं प्रियंका के अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत भी सिंगल नंबर से ही हुई थी। इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा का बयान भी खूब चर्चाओं में है...
विज्ञापन
priyanka chopra with friends
प्रियंका की मॉम ने कहा कि मेरी बेटी के लिए मिस्टर राइट देसी ही होगा। वैसे कुछ लोग यह भी समझ रहे हैं कि हो सकता है दोनों में अगले प्रोजेक्ट की ही बातें चल रही जिसे लोगों ने रिलेशनशिप का नाम दे दिया है। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि निक जोनास के साथ प्रियंका की रिलेशनशिप है भी या नहीं, फिलहाल दोनों में से अभी किसी ने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा है।