फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा: किंग काइली बनीं अभिनेत्री, काउबॉय बने निक; पार्टी के बाद हैलोवीन के रंग में रंगा परिवार

Sun, 01 Nov 2026 10:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

  • Priyanka Chopra Photos: दिवाली पार्टी में जलवा बिखेरने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हैलोवीन की तैयारी की है।
  • अभिनेत्री के परिवार ने बहुत ही अलग लुक अपनाया है। अभिनेत्री ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
  • पोस्ट में अभिनेत्री ने शानदार कैप्शन लिखा है जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate halloween share photos on social media with nick jonas and malti
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा त्योहारी सीजन का भरपूर आनंद ले रही हैं। दिवाली की पार्टी का आयोजन करने के बाद अब वह अपने परिवार के साथ हैलोवीन मनाने में जुट गई हैं। हैलोवीन मनाने के लिए अभिनेत्री अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बाहर निकलीं। उनके आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा है।

 
Trending Videos
Priyanka Chopra celebrate halloween share photos on social media with nick jonas and malti
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका की पोस्ट में क्या है?
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके कॉस्ट्यूम का चुनाव काफी अनोखा है। प्रियंका ने निक और मालती के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा 'एक बहुत ही अनोखा मेल। एक काउबॉय, एक घोस्ट प्रिंसेस और 'किंग काइली'। सब मिलकर 'ट्रिक-ऑर-ट्रीट' के लिए निकले हैं। हैलोवीन की सभी को शुभकामनाएं! दिवालीवीन सीजन आ गया है।'
Priyanka Chopra celebrate halloween share photos on social media with nick jonas and malti
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
कैसा है प्रियंका के परिवार का आउटफिट?
इस मौके पर, प्रियंका ने काइली जेनर के मशहूर 'किंग काइली' लुक को अपनाया। उन्होंने लंबे गुलाबी बाल (विग), काली बीनी (टोपी), बड़े सनग्लासेस, काला क्रॉप टॉप और उसके साथ मैचिंग जैकेट व ट्राउजर पहना। वहीं, निक ने काउबॉय का रूप धारण किया। उन्होंने सफेद काउबॉय हैट, भूरे रंग की साबर जैकेट, डार्क जींस और भूरे बूट पहने। उनकी बेटी मालती मैरी एक भूतिया राजकुमारी के रूप में बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने केप वाला सफेद गाउन, सफेद विग और दिल के आकार के सनग्लासेस पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate halloween share photos on social media with nick jonas and malti
परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका की इंस्टा स्टोरी में क्या है?
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'उन सभी मिलेनियल माताओं को हैलोवीन की शुभकामनाएं, जो पूरी रात बच्चों से कहती रहेंगी कि 'सिर्फ एक ही लेना' और 'क्या तुमने थैंक यू कहा?''

अन्नू कपूर: 'संदेह है कि वह देश के हित में कितना सोचते हैं', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अभिनेता ने उठाए सवाल

विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate halloween share photos on social media with nick jonas and malti
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का वर्कफ्रंट
  • अपने व्यस्त काम के शेड्यूल के बीच प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ कुछ निजी समय बिता रहे हैं। 
  • एसएस राजामौली की 'वाराणसी' और अपनी हॉलीवुड फिल्मों के बीच तालमेल बिठा रहीं प्रियंका ने हाल ही में रसेल क्रो के साथ 'बटरफ्लाई' पर काम शुरू किया है। 
  • उनके पति निक के अनुसार, इस फिल्म में प्रियंका एक ट्रांसलेटर का किरदार निभाएंगी, जिसके लिए उन्हें कई भाषाओं में महारत हासिल करनी होगी। 
  • वहीं दूसरी ओर निक ने अपने टूर से ब्रेक लिया है ताकि वह दशहरा पूजा, करवा चौथ, दिवाली और हैलोवीन जैसे त्योहारों पर परिवार के साथ बिता सकें।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed