{"_id":"5b125c824f1c1b916e8b5c3c","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-go-on-a-dinner-date-at-los-angeles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच डिनर डेट पर प्रियंका के साथ दिखे निक, देखें वायरल तस्वीरें ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच डिनर डेट पर प्रियंका के साथ दिखे निक, देखें वायरल तस्वीरें
Sat, 02 Jun 2018 02:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार प्रियंका के लाइम लाइट में आने की वजह उनका बेबाक बयान नहीं बल्कि निक जोनस के साथ बढ़ती नजदीकियां हैं। बीते काफी दिनों से इन दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं इस बीच यह दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए।
2 of 4
Priyanka Chopra
प्रियंका और निक बीती रात एक साथ लांस एंजेलिस में नजर आए। सूत्रों की मानें तो यह दोनों डिनर डेट पर गए थे। इस मौके पर प्रियंका ने ब्लैक कलर का वनपीस पहना हुआ था। वहीं रेड लिपस्टिक और हाई हील्स उन पर जंच रही थीं। वायरल तस्वीरों में निक भी प्रियंका से मैच करते हुए ब्लैक कलर की जैकेट के साथ ट्राउजर में दिखाई दिए।
3 of 4
Priyanka Chopra
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि निक देसी गर्ल का खास ध्यान रख रहे हैं। निक प्रियंका के लिए कार का गेट खोलते हुए भी दिखे। ऐसे में इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Priyanka chopra
इससे पहले निक और प्रियंका साल 2017 में रेड कार्पेट इवेंट में एक साथ देखे गए थे। उस वक्त प्रियंका ने इस डेट को मजाक में टाल दिया था। आपको बता दें, निक जोनस अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।