फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: जस्टिन बीबर के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, दिल्ली में होने वाला शो रद्द, यह है वजह

Thu, 15 Sep 2022 11:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Justin Bieber World Tour India Show of jawaharlal Nehru Stadium delhi on 18 October gets cancelled
जस्टिन बीबर

दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर पिछले काफी समय से चर्चाओं में हैं। अपनी गंभीर बीमारी का खुलासा करने के बाद जस्टिन ने अपने प्रशंसकों से जल्द ठीक होकर लौटने का वादा किया था। बीते दिनों खबर आई थी कि जस्टिन बीबर की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्होंने अपने वर्ल्ड टूर पर वापसी करने का फैसला कर लिया है। लेकिन आज फिर उस वर्ल्ड टूर से जुड़ी एक खबर सुर्खियां बटोर रही है, जिसे सुन सबको झटका लग सकता है। जी हां, अगर आप जस्टिन बीबर के दीवाने हैं, अगर आप दिल्ली में रहने वाले हैं और अगले महीने होने वाले उनके शो का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए बुरी खबर है, जस्टिन बीबर का अगले महीने होने वाला शो कैंसिल हो गया है।

Justin Bieber World Tour India Show of jawaharlal Nehru Stadium delhi on 18 October gets cancelled
जस्टिन बीबर - फोटो : Twitter

जस्टिन के फैंस भारत में भी हैं और वह अपने पसंदीदा पॉप सिंगर के शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनके इंडियन फैंस को यह खबर सुन झटका लगेगा कि अगले महीने भारत में होने वाला जस्टिन का शो कैंसिल हो गया है।  मई में अपनी एल्बम 'जस्टिस' के प्रचार के लिए दुनियाभर के कईं देशों का दौरा करने का एलान करने वाले जस्टिन बीबर का यह वर्ल्ड टूर दूसरी बार रद्द हो गया है। जहां पहले भी यह टूर उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत के कारण रद्द किया था, वहीं अब भी इसके पीछे यही वजह सामने आ रही है।

Justin Bieber World Tour India Show of jawaharlal Nehru Stadium delhi on 18 October gets cancelled
जस्टिन बीबर

दरअसल, जस्टिन अगले महीने अक्तूबर में भारत आने वाले थे और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म भी  करने वाले थे। लेकिन अब 18 अक्तूबर को होने वाले इस शो को लेकर जानकारी दी गई है कि 'जस्टिन बीबर जस्टिस वर्ल्ड टूर - इंडिया' नाम का यह शो कैंसिल हो गया है। इसके पीछे जस्टिन की बिगड़ती तबीयत को बताया जा रहा है। अब न जस्टिन बीबर भारत आएंगे न दिल्ली में कोई शो होगा। जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिन का सिर्फ भारत का दौरा ही रद्द नहीं किया गया है बल्कि कईं देशों का टूर कैंसिल हुआ है। इनमें चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, यूएई और इजरायल का नाम शामिल है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber World Tour India Show of jawaharlal Nehru Stadium delhi on 18 October gets cancelled
जस्टिन बीबर

लोगों को शो रद्द होने के झटके के साथ उनके खरीदे टिकट के पैसे डूबने का डर भी सताएगा। लेकिन डरने की बात नहीं है, शो रद्द होने की जानकारी के साथ-साथ रिफंड की जानकारी भी साझा की गई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जिन लोगों ने भी अब तक इस शो की टिकट खरीदी हैं, उन्हें किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी के पैसे 10 दिन के भीतर उन्हें उनके अकाउंट में लौटा दिए जाएंगे। गौरतलब है कि जून में जस्टिन  रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित हो गए थे, जिसके बाद  उनके चेहरे का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed