{"_id":"631f2f2a5be9b62f8644b2f1","slug":"thor-love-and-thunder-released-on-disney-plus-hotstar-starring-chris-hemsworth-christian-bale-natalie-portman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thor Love And Thunder: अब यहां चलेगा 'थॉर' के हथौड़े का जादू, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Thor Love And Thunder: अब यहां चलेगा 'थॉर' के हथौड़े का जादू, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 12 Sep 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Thor Love And Thunder
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल रिलीज हुई हिट फिल्मों में शुमार हुई हॉलीवुड फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' को पूरी दुनिया में बेहिसाब प्यार मिला। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के साथ-साथ भारतीय सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर इस सुपरहीरो फिल्म ने सभी के दिलों में खास जगह बनाई। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'थॉर' फिल्म की इस चौथी पेशकश को सभी ने खूब सराहा गया। ताइका वेट्टी के निर्देशन में बनी और क्रिस हेम्सवर्थ के अभिनय से सजी इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी कईं रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन अब हमारे पास 'मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स' ,'थॉर' और इस फिल्म के सभी भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी है। पूरी दुनिया में अपने हथौड़े का जादू चलाने के अब आखिरकार यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है।
2 of 4
थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, क्रिस हेम्सवर्थ, नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल जैसे कलाकारों से सजी यह सुपरहीरो फिल्म फिर से लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी +हॉटस्टार' पर रिलीज हो गई है। मार्वल स्टूडियोज की 'थॉर: लव एंड थंडर' अब डिज्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में स्ट्रीम की जा सकती है। जो लोग अभी तक अपने पसंदीदा सुपरहीरे 'थॉर' की इस फिल्म को अभी तक नहीं देख पाए हैं, तो वह अब इसे घर बैठे कभी भी और कहीं भी देक सकते हैं।
3 of 4
थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'थॉर: लव एंड थंडर' साल 2011 में आई फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट है, जिससे थंडर का देवता यानी क्रिस हेम्सवर्थ पूरे तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। देश-विदेश में फैले मार्वल और अभिनेता के फैंस ने इसे खूब प्यार दिया। 'डिज्नी+हॉटस्टार' के फैंस इस खबर को सुन खुशी से झूम उठे हैं। क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन के साथ थॉर' फ्रेंचाइजी की इस फिल्म से मार्वल यूनिवर्स में एक नए विलेन 'गौर द गॉड बूचर' की भी एंट्री हो रही है। गौर का किरदार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता क्रिश्चियन बेल निभाते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’
- फोटो : Social media
ताइका वेट्टी द्वारा निर्देशित 'थॉर: लव एंड थंडर' में नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल और टेसा थॉम्पसन, क्रिस प्रैट, डेव बतिस्ता, रसेल क्रो मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बीती सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने लोगों को सुपरहीरो का एक्शन भरा अंदाज दिखाने के साथ एक भावनात्मक कहानी भी पेश की थी। 'थॉर लव एंड थंडर' को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अमेरिका से पहले रिलीज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।