फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inside Out 2: इनसाइड आउट 2 का एक और छक्का, इनक्रेडिबल्स 2 को पछाड़ बनी डिज्नी-पिक्सार की नंबर 1 एनिमेटेड फिल्म

Thu, 11 Jul 2024 07:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 11 Jul 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Inside Out 2 breaks another mind blowing record surpasses Incredibles 2 as highest grossing Pixar film globall
इनसाइड आउट 2 - फोटो : ट्विटर

डिज्नी और पिक्सार की एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराती नजर आई है। 14 जून 2024 को रिलीज हुई इस मूवी को दुनियाभर के दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इसी कड़ी में यह डिज्नी और पिक्सार की विश्व में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'इनक्रेडिबल्स 2' जैसी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ते हुए 'इनसाइड आउट 2' ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्सार फिल्म के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं यह वर्तमान में सर्वकालिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्मों की सूची में चौथे नंबर पर काबिज है। 

Inside Out 2 breaks another mind blowing record surpasses Incredibles 2 as highest grossing Pixar film globall
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'इनसाइड आउट 2' की सफलता को देखते हुए उद्योग विश्लेषकों का अनुमान है कि यह जल्द ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म की सूची में पहले स्थान पर आ सकती है। 'इनसाइड आउट 2' साल 2015 में रिलीज हुई अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म 'इनसाइड आउट' की अगली कड़ी है। फिल्म का निर्देशन केलसी मान ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म से बतौर फीचर फिल्म निर्देशक डेब्यू किया है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।

Inside Out 2 breaks another mind blowing record surpasses Incredibles 2 as highest grossing Pixar film globall
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘इनसाइड आउट 2’ उस राइली की कहानी है जो अब बड़ी हो चुकी है। उसके भीतर की भावनाएं उमड़ रही हैं और दिक्कत तब सामने आती है जब इन भावनाओं और एहसासों की खिचड़ी से दिमाग में पकने लगती है। ‘इनसाइड आउट 2’ में राइली के किरदार को अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी आवाज दी है। 

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा एंटिलिया, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Inside Out 2 breaks another mind blowing record surpasses Incredibles 2 as highest grossing Pixar film globall
‘इनसाइड आउट 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'इनसाइड आउट 2' की रिलीज पर शानदार समीक्षाएं और रिकॉर्ड-तोड़ दर्शक स्कोर प्राप्त हुआ। इसने एक एनिमेटेड फिल्म के लिए रिकॉर्ड तोड़ 19 दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर प्रतिष्ठित 7000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

Rakhee Death Rumour: मैं मर गई हूं? मौत की अफवाहों पर राखी गुलजार ने शिबोप्रसाद मुखर्जी को दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Inside Out 2 breaks another mind blowing record surpasses Incredibles 2 as highest grossing Pixar film globall
इनसाइड आउट 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भावनात्मक पावरहाउस 'इनसाइड आउट 2' न केवल असाधारण मनोरंजन प्रदान करता है बल्कि पिक्सार की कहानियों को गढ़ने की स्थायी क्षमता के प्रमाण के रूप में भी काम करता है जो सभी उम्र और संस्कृतियों के दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती है। फिल्म की कमाई पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मूवी आगे और कौन-कौन से रिकॉर्ड को तोड़ेगी। 

Kakuda Review: सोनाक्षी के इस फिल्मी ब्याह में भी लोचे बहुत हैं, गुजरात में बसे ब्रजभाषी गांव के भूत का कौतुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed