फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: तूफानी रफ्तार से 500 करोड़ के पार पहुंची कल्कि 2898 एडी, जानें किल-मुंजा की भी कमाई

Mon, 08 Jul 2024 08:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Jul 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday report Update Kalki 2898 AD Kill Munjya deets Inside
कल्कि 2898 एडी, किल, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। कल्कि 2898 एडी इस समय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कारोबार कर रही है। इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने केवल 10 दिनों में 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा किल रिलीज के बाद कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म की रफ्तार काफी ज्यादा सुस्त है। हॉरर फिल्म मुंजा 100 करोड़ की दहलीज पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कि रविवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की...

Box Office Collection Sunday report Update Kalki 2898 AD Kill Munjya deets Inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड में भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की है। 

Box Office Collection Sunday report Update Kalki 2898 AD Kill Munjya deets Inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

नौवें दिन इस फिल्म ने 16.7 करोड़, 10वें दिन 34.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 11वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार और फिर से तगड़ा उछाल देखने को मिला। दूसरे रविवार को फिल्म ने 41.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 507 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday report Update Kalki 2898 AD Kill Munjya deets Inside
किल मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल

लक्ष्य लालवानी अभिनीत फिल्म किल धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला और इसने दो करोड़ रुपये बटोरे। ताजा आकंड़ों के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पहले सप्ताहांत में फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ 20 लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Sunday report Update Kalki 2898 AD Kill Munjya deets Inside
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अब भी कायम है। कल्कि 2898 एडी के तूफान के आगे फिल्म अब भी टिकी हुई है। हालांकि, वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। 31वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 99 करोड़ रुपये हो गई है।
Jon Landau: जॉन लैंडाउ के निधन पर 'टाइटैनिक' के 'जैक' और 'रोज' ने जताया शोक, निर्माता को दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed