फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Directors: इन भारतीय निर्देशकों ने बनाईं बेहतरीन विदेशी फिल्में, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 25 Jul 2023 12:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Directors Who Directed Hollywood Films Vidhu Vinod Chopra M. Night Shyamalan Mira Nair
भारतीय निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

21वीं सदी में भारतीय लोग दुनियाभर में अपना परचम लहरा रहे हैं। देखा जाए तो हर क्षेत्र में भारतीय अपनी कला का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक क्षेत्र फिल्में भी है, जिसमें कई इंडियन आर्टिस्ट अपने काम का लोहा मनवा रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय फिल्मकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शानदार विदेशी फिल्में बनाई हैं। आइए देखते हैं लिस्ट


Songs Copyright: 'शादी में गाने बजाना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं', रॉयल्टी लेने वालों को सरकार की चेतावनी

Indian Directors Who Directed Hollywood Films Vidhu Vinod Chopra M. Night Shyamalan Mira Nair
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा

विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर हैं। अपने करियर में उन्होंने बहुत सी फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी ज्यादातर फिल्मों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। वह परिंदा, मिशन कश्मीर जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं, वह हॉलीवुड की फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने ब्लैक हॉर्सेस नाम की फिल्म बनाई थी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

Indian Directors Who Directed Hollywood Films Vidhu Vinod Chopra M. Night Shyamalan Mira Nair
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर

इस लिस्ट में शेखर कपूर का भी नाम शामिल है। शेखर कपूर को बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाते हैं। शेखर भी हॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने अब तक कई विदेशी फिल्म का निर्देशन किया है। उन्हें द फोर्थ वेदर और एलिजाबेथ वन जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी यह दोनों फिल्में ऑस्कर के लिए भी नामांकित हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Directors Who Directed Hollywood Films Vidhu Vinod Chopra M. Night Shyamalan Mira Nair
मीरा नायर - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा नायर

मीरा नायर को एक बेबाक निर्देशक के रूप में जाना जाता है। अक्सर वह लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों पर कई बार काफी ज्यादा विवाद भी खड़ा हो जाता है। मीरा नायर भी भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने करियर में मीरा ने वाटर, द नेमसेक जैसी विदेशी फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
Indian Directors Who Directed Hollywood Films Vidhu Vinod Chopra M. Night Shyamalan Mira Nair
एम नाइट श्यामलन - फोटो : सोशल मीडिया
एम नाइट श्यामलन

एम नाइट श्यामलन भारतीय मूल के निर्देशक हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया है। पुडुचेरी में जन्मे श्यामलन ने अपने कला से विदेशी धरती पर खास पहचान बनाई है। उन्होंने द सिक्स्थ सेंस, अनब्रेकेबल और साइंस जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed