फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Celebs: राजघराने से ताल्लुक रखते हैं ये हॉलीवुड सेलेब्स, एक ने तो अपने दूर के भाई से ही रचाई शादी

Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Celebrities who are descendants of royal families Robert Pattinson  Meghan Markle Angelina Jolie
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा की दुनिया में सितारे अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ ऐसा मुकाम हासिल करते हैं, जो उन्हें उनकी जिंदगी शान से जीने में मदद करता है। लग्जरी गाड़ियां, महलों जैसा घर और नौकर-चाकर इन सितारों की जिंदगी में बहुत ही आम बात है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ज्यादातर सभी सेलेब्स हैं राजा-महाराजाओं की तरह ही जिंदगी जीते हैं। आपने बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं, जो रॉयल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अपने करियर के दम पर रॉयल्टी में जीने वाले आपके पसंदीदा हॉलीवुड सितारों की जड़ें असल जीवन में राजशाही से संबंध रखते हैं।
Hollywood Celebrities who are descendants of royal families Robert Pattinson  Meghan Markle Angelina Jolie
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : ट्विटर
रॉबर्ट पैटिनसन

'ट्विलाइट' में अपने वैंपायर का किरदार निभाकर रातों रात मशहूर हुए रॉबर्ट पैटिनसन की दुनिया दीवानी है। अभिनेता का जन्म लंदन में हुआ था। संगीत और कला की तरफ रॉबर्ट पैटिनसन का झुकाव बचपन से ही था। लेकिन रॉबर्ट ने अभिनय करने से बहुत पहले ही संगीत के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया था। हालांकि, उनका जादू अभिनय की दुनिया में चला और वह शानदार जिंदगी जीने लगे। लेकिन क्या आपको पता है कि रॉबर्ट पैटिनसन इंग्लैड की राजशाही से ताल्लुक रखते हैं। रॉबर्ट पैटिनसन प्रिंस विलियम और हैरी के दूर के चचेरे भाई लगते हैं।

Hollywood Celebrities who are descendants of royal families Robert Pattinson  Meghan Markle Angelina Jolie
मेगन मार्कल - फोटो : File Pic
मेगन मार्कल

साल 2018 में प्रिंस हैरी से शादी के बाद जब मेगन मार्कल डचेस ऑफ ससेक्स बनीं, तो उन्होंने अपनी मौजूदा शाही विरासत पर सवाल और गहरा कर दिया। जी हां, मेगन मार्कल बेशक दिखने में बेहद आम लगती हों, लेकिन वह इंग्लैंड के राजा एडवर्ड थ्री की वंशज हैं। अगर इस बात पर गौर करें तो इसका सीधा मतलब यह है कि वह, प्रिंस हैरी की दूर की चचेरी बहन लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Celebrities who are descendants of royal families Robert Pattinson  Meghan Markle Angelina Jolie
पेरिस हिल्टन - फोटो : social media

पेरिस हिल्टन
पेरिस हिल्टन जानी-मानी अमेरिकी टेलीविजन कलाकार हैं, जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। अपने काम के कारण लोगों का प्यार पाने वाली पेरिस हिल्टन एक राजकुमारी की तरह व्यवहार करती हैं। कमाल की बात यह है कि वह ऐसा कर भी सकती हैं क्योंकि वह एक राजपरिवार से संबंध रखती है। दरअसल, पेरिस अपने पिता रिचर्ड हिल्टन के परिवार की तरफ से हेनरी द्वितीय की वंशज है। इसका मतलब है कि पेरिस हिल्टन क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की 20वीं चचेरी बहन हैं।

विज्ञापन
Hollywood Celebrities who are descendants of royal families Robert Pattinson  Meghan Markle Angelina Jolie
जॉनी डेप - फोटो : social media
जॉनी डेप
'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाकर पूरी दुनिया में जगह बनाने वाले जॉनी डेप पिछले काफी समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ चल रही लड़ाई के कारण सुर्खियों में थे। लेकिन आज हम आपको हॉलीवुड फिल्मों में अपना दमखम दिखाने वाले इस अभिनेता के बारे में ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे सभी को एहसास होगा कि जॉनी डेप राजशाही परिवार से आते हैं। दरअसल, जॉनी डेप क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के चचेरे भाई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed