फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meg 2 The Trench: शार्क पर बनी इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने उड़ाए होश, स्पीलबर्ग की इस फिल्म से हुई शुरुआत

Sun, 06 Aug 2023 06:59 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Aug 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Meg 2 The Trench These 10 Hollywood films made on sharks Spielberg started with jaws last shark Deep Blue sea
शार्क पर बनीं हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2018 में रिलीज हॉलीवुड की फिल्म 'द मेग' का सीक्वल 'मेग 2: द ट्रेंच' सिनेमाघरों में पहुंच चुका है। 'द मेग' का निर्देशन जॉन टर्टेलतब ने किया था जबकि 'मेग 2' का निर्देशन बेन व्हिटली ने किया है। यह फिल्म स्टीव अल्टेन के उपन्यास 'द ट्रेंच: मेग 2' पर आधारित है । इस फिल्म में जेसन स्टैथम, वू जिंग, सोफिया, पेज कैनेडी, सर्जियो पेरिस-मेन्चेटा, स्काईलर सैमुअल्स और क्लिफ कर्टिस की मुख्य भूमिकाएं हैं। आइए जानते हैं इससे पहले शार्क (एक व्हेल पर भी) पर बनी जबरदस्त 10 फिल्मों के बारे में, जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।


MEG 2 The Trench Review: समंदर में आफत की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, पाताल लोक से निकलीं दानवाकार मछलियां

Meg 2 The Trench These 10 Hollywood films made on sharks Spielberg started with jaws last shark Deep Blue sea
जॉज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जॉज (20 जून 1975)
फिल्म 'जॉज' को शार्क फिल्म शैली में एक क्लासिक माना जाता है। इस फिल्म में  एक छोटे शहर की कहानी को दिखाया गया है, जो एक विशाल शार्क से आतंकित है। एक पुलिस अधिकारी, एक समुद्री जीवविज्ञानी और एक पेशेवर शार्क शिकारी एक साथ मिलकर उस  विशाल आदमखोर  शार्क का शिकार करने के मिशन पर निकलते हैं। स्टीवन स्पीलबर्ग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  रॉय स्कीडर, रॉबर्ट शॉ और रिचर्ड ड्रेफस की मुख्य भूमिकाएं थी। उस समय की यह  ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी और अब भी अब तक बनी सर्वश्रेष्ठ शार्क फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बाद शार्क अटैक पर हॉलीवुड में फिल्मों का निर्माण होना शुरू हुआ था।

Meg 2 The Trench These 10 Hollywood films made on sharks Spielberg started with jaws last shark Deep Blue sea
ओर्का - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओर्का (22 जुलाई 1977 )
फिल्म 'ओर्का' को द किलर व्हेल के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म की कहानी एक नर ओर्का का पता लगाने और व्हेल के गर्भवती साथी और उनके अजन्मे बच्चे को मारने के  लिए एक नाव कप्तान से बदला लेने की कहानी है। माइकल एंडरसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिचर्ड हैरिस, चार्लोट रैम्पलिंग और विल सैम्पसन की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meg 2 The Trench These 10 Hollywood films made on sharks Spielberg started with jaws last shark Deep Blue sea
लास्ट शार्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लास्ट शार्क (5 मार्च 1982)
फिल्म 'द लास्ट शार्क' को ग्रेट व्हाइट के भी नाम से जाना जाता है। फिल्म की कहानी एक बड़ी सफेद शार्क की है, जिसके आतंक से समुद्र के तट पर जाने वाले लोग आतंकित हैं। फिल्म में जेम्स फ्रांसिस्कस और विक मॉरो एक तटीय रिसॉर्ट में सैकड़ों तैराकों को बचाने का प्रयास करते हैं। जब एक बड़ी सफेद शार्क क्षेत्र को आतंकित करना शुरू कर देती है और पर्यटकों को खा जाती है। जो एंज़ो जी. कैस्टेलारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेम्स फ्रांसिस्कस,विक मॉरो,मिकाएला पिग्नाटेली, जोशुआ सिंक्लेयर, और जियानकार्लो प्रीटे की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन
Meg 2 The Trench These 10 Hollywood films made on sharks Spielberg started with jaws last shark Deep Blue sea
जॉज: द रिवेंज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जॉज: द रिवेंज (17 जुलाई 1987)
फिल्म 'जॉज' श्रृंखला की ‘जॉज: द रिवेंज' चौथी और अंतिम फिल्म  थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एमिटी शहर को एक विशाल शार्क द्वारा नष्ट कर दिया है। शहर के मेयर ने शार्क को मारने का फैसला किया, लेकिन उसकी योजना विफल हो गई और शार्क ने उसे मार डाला। फिर शहरवासी इस मामले को अपने हाथों में लेते हैं और असली शार्क को नष्ट करने के लिए एक विशाल यांत्रिक शार्क का निर्माण करते हैं। यह फिल्म पिछली फिल्मों की तरह सफल नहीं रही, फिर भी यह एक कल्ट क्लासिक बनने में कामयाब रही। इससे पहले 'जॉज' की सीक्वल 'जॉज 2' तीन साल बाद 16 जून 1978 को और 'जॉज 3-डी' 22 जुलाई 1983 को रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed