समीरा रेड्डी: कटरीना की ट्रोलिंग के बीच अभिनेत्री की वायरल पोस्ट, बोलीं- कोई कुछ भी कहे, आप अपने शरीर की सुनो
Sameera Reddy Viral Video: बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर उनके लुक्स के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। हाल ही नें कटरीना कैफ और सलमान खान भी इसका शिकार बन चुके हैं। इस मामले में समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
विस्तार
बीते दिनों कटरीना कैफ को उनके प्रेगनेंसी के बाद के लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। इस मामले पर अप्रत्यक्ष रूप से सलमान खान ने भी एक्ट्रेस का साथ दिया था। अब अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपनी पोस्ट के जरिए कटरीना का साथ दिया है। जानें क्या लिखा समीरा ने…
क्या किया समीरा ने पोस्ट?
समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन लोगों पर उन्होंने तंज कसा जो किसी को भी उनके लुक्स के लिए ट्रोल करते हैं। इस वीडियो में उन्होंने ‘प्लम्पी’, ‘थिक्क’, ‘कर्वी’, ‘चबी’, ‘हेल्दी’, ‘चंकी’ और ‘गोलू’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में, समीरा ने अलग-अलग आउटफिट्स में आत्मविश्वास से अपने कर्व्स को दिखाया और शरीर को अलग-अलग तरीकों से बुलाए जाने का जश्न मनाया।
समीरा ने लिखा कैप्शन
अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, ‘चाहे आप कोई जानी-मानी हस्ती हों, अपनी राह तलाश रही कोई युवा किशोरी हों, नई मां हों, कई साल से आलोचनाओं का सामना कर रही कोई महिला हों या बस एक ऐसी इंसान हों जिसे यह सुनने की जरूरत है आपका शरीर सुनता है और आपसे प्यार चाहता है, चाहे कोई कुछ भी कहे। सुडौल - खूबसूरत - आकर्षक आप।’
सलमान खान ने किया था विरोध
कैटरीना कैफ को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। वहीं सलमान को भी उनकी उम्र को लेकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद बिग बॉस के एपिसोड में सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर घेरा और कड़े बयान दिए। यहां तक कि सलमान ने अपनी शर्ट भी निकाल दी और ट्रोलर्स को कहा कि अब ट्रोल करो। इस मामले पर सलमान ने बिना कैटरीना का नाम लिए उनका भी समर्थन किया।
- कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।
- कटरीना और विक्की ने अपने बेटे विहान कौशल का नवंबर 2025 में स्वागत किया।
- हाल ही में अभिनेत्री अपने पति के साथ पब्लिक में नजर आईं।
- इसके बाद कई यूजर्स ने उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। वहीं कई यूजर्स उनके समर्थन में आए।