हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक अवतार 2 का लोग एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। नीले रंग के जीवों की इस कहानी को पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब फैंस इस फिल्म के दूसरे भाग 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे भाग में दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में सैर करने को मिलेगी। ऐसे में अब फिल्म और इसके निर्देशक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म मेकर अवतार सीरीज के तीसरे भाग के बाद इस फ्रेंचाइजी की कमान किसी अन्य निर्देशक को सौंप सकते हैं।
Avatar Series: फिल्म के तीसरे भाग के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं जेम्स कैमरून, किसी अन्य निर्देशक को सौंपेंगे कमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:27 AM IST
सार
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक अवतार 2 का लोग एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। नीले रंग के जीवों की इस कहानी को पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन