फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tom Cruise: असल जिंदगी में बेरंग रही एक्शन हीरो की जिंदगी, नौ अफेयर्स और तीन शादियों के बाद भी अकेले हैं टॉम क्रूज

Sun, 03 Jul 2022 09:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Jul 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Tom Cruise: Know About Mission Impossible 7 Actor Relationship with Katie Holmes To Nicole Kidman Hayley Atwell on his 60th birthday News In Hindi
टाॅम क्रूज - फोटो : instagram/tomcruise

टॉम क्रूज हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिनके बिना इस इंडस्ट्री में एक्शन फिल्मों का अस्तित्व अधूरा सा लगता है। वह हॉलीवुड के नामचीन कलाकारों में से एक हैं। आज यानी 3 जुलाई को सभी का पसंदीदा सितारा अपना 60वां जन्मदिन मना रहा है। टॉम क्रूज के फैंस देश-विदेश में फैले हैं, जो उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी प्रसिद्धी इतनी है, जितनी हमारे देश में शायद किसी भी अभिनेता की हो। इस विशाल इंडस्ट्री में टॉम क्रूज एक्शन का पर्याय बन चुके हैं। अक्सर पर्दे पर हैरतअंगेज और दमदार स्टंट करने वाले टॉम क्रूज को आपने हिचकोले खाते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं जितनी हैरतअंगेज टॉम की प्रोफेशनल लाइफ उतनी ही पर्सनल लाइफ भी रही है। हॉलीवुड में एक सफलतम हीरो की तरह जगह बनाने वाले टॉम क्रूज अपने निजी रिश्तों में बहुत असफल रहे हैं। जी हां, टॉम क्रूज की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गईं, लेकिन वह आज भी अकेले हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके रिलेशनशिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.....

Tom Cruise: Know About Mission Impossible 7 Actor Relationship with Katie Holmes To Nicole Kidman Hayley Atwell on his 60th birthday News In Hindi
tom cruise - फोटो : social media

मेलिसा गिल्बर्ट
टॉम क्रूज का क्रेज उनके फैंस के बीच हमेशा से ही जबरदस्त रहा है, लेकिन इन फैंस में लड़कियों की संख्या कुछ ज्यादा है। लड़कियों की इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद भी टॉम अपनी जिंदगी में एक सफल रिश्ता पाने में नाकाम रहे। तीन शादी और तीन बच्चों के होने के बाद भी आज वह अकेले हैं। सबसे पहले उनका नाम मेलिसा गिल्बर्ट के साथ चर्चा में आया था। टॉम ने 1980 में अपने संघर्ष के दिनों में गिल्बर्ट को डेट किया था। इस बात का खुलासा खुद मेलिसा ने साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

Tom Cruise: Know About Mission Impossible 7 Actor Relationship with Katie Holmes To Nicole Kidman Hayley Atwell on his 60th birthday News In Hindi
tom cruise relationships

हीदर लॉकलियर
मेलिसा के बाद टॉम की जिंदगी में साल 1981 में हीदर लॉकलियर ने दस्तक दी थी। दोनों एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान मिले थे, जिसके बाद दोनों ने डेट पर जाने का फैसला किया था। टॉम और हीदर डेट पर गए तो जरूर लेकिन हीदर के अनुसार उन दोनों की वह डेट सफल नहीं हो पाई। साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान हीदर ने खुलासा किया थी कि 'टॉम और वह सिर्फ एक बार ही डेट पर गए थे।' बता दें कि दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise: Know About Mission Impossible 7 Actor Relationship with Katie Holmes To Nicole Kidman Hayley Atwell on his 60th birthday News In Hindi
tom cruise relationships

रेबेका डी मोर्ने
साल 1983 से लेकर 1985 तक टॉम ने रेबेका डी मोर्ने को डेट किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'रिस्की बिजनेस' पर हुई थी, जिसमें दोनों ने साथ अभिनय किया था। इसके बाद दोनों को अक्सर इवेंट्स में साथ स्पॉट किया जाता था। टॉम और रेबेका के बीच प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया, लेकिन उनकी यह लव स्टोरी भी बीच में ही अधूरी रह गई। दोनों ने करीब दो साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।

विज्ञापन
Tom Cruise: Know About Mission Impossible 7 Actor Relationship with Katie Holmes To Nicole Kidman Hayley Atwell on his 60th birthday News In Hindi
tom cruise relationships

चेर
रेबेका से अलग होने के तुरंत बाद ही टॉम की जिंदगी में चेर की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को साल 1985 से डेट करना शुरू किया था। उस समय हर जगह दोनों के अफेयर की अफवाह जोरों पर थीं, लेकिन इन दोनों ने भी एक साल बाद ही अपनी राहे अलग कर ली थी। रिश्ता खत्म होने के बाद चेर ने एक बार बताया था कि टॉम क्रूज उनके 'टॉप 5 लवर्स' में से एक थे, जिन्हें उन्होंने डेट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed