फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   EXCLUSIVE Of Spiderman-From Home actor Tom Holland

EXCLUSIVE: टॉम हॉलैंड ने अमर उजाला से बातचीत में खोले 4 पीढ़ियों के चहेते 'स्पाइडरमैन' के कई राज

Sat, 22 Jun 2019 07:15 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE Of Spiderman-From Home actor Tom Holland
Tom Holland - फोटो : amar ujala

तीन साल पहले एवेंजर्स सीरीज की फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में दुनिया ने 20 साल के एक लड़के टॉम हॉलैंड को स्पाइडरमैन के रूप में हैरतअंगेज करतब दिखाते देखा। स्पाइडरमैन का ये नया चेहरा लोगों को खूब पसंद आया। मशहूर लेखक और हास्य कलाकार डोमिनिक हॉलैंड का ये बेटा अब एवेंजर्स सीरीज के चौथे चरण का ध्वजवाहक है। एवेंजर्स एंडगेम के बाद मार्वेल स्टूडियोज की नई फिल्म स्पाइडरमैन-फार फ्रॉम होम अगले महीने रिलीज हो रही है। भारत के किसी हिंदी अखबार को दिया गया टॉम हॉलैंड का यह पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू है। पेश है बाली में हुई इस मुलाकात के कुछ खास अंश।

विज्ञापन


स्पाइडरमैन की पहली झलक सामने आने से लेकर अब तक 57 साल बीत चुके हैं। आपको क्या लगता है कि स्पाइडरमैन का वो कौन सा गुण है जिसने चार पीढ़ियों के बाद भी उसे इतना लोकप्रिय बना रखा है?
विज्ञापन

बहुत दिलचस्प सवाल है। मैं अपनी समझ के हिसाब से कहूं तो ये दो रंग हैं, लाल और नीला। किशोरावस्था में ये दोनों रंग सबके प्रिय रंग होते हैं। इसके अलाव ये किरदार ऐसा है जिससे लोग अपना सीधा जुड़ाव महसूस करते हैं। आयरममैन यानी टोनी स्टॉर्क एक अरबपति है। थोर भगवान है और कैप्टन अमेरिका सुपर सोल्जर है। इन किरदारों से आम इंसान का सीधा जुड़ाव मुश्किल है। लेकिन, स्पाइडरमैन स्कूल में पढ़ रहा किशोर है। वह होमवर्क की दिक्कतों से जूझ रहा है। किशोर से जवान होने के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तनों से वह परेशान है। एक गर्लफ्रेंड पाने की जद्दोजहद भी जारी है। ये ऐसी बातें हैं जिनसे हर पीढ़ी को दो-चार होना ही होता है। और, इन्हीं वजहों से इस किरदार को लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पसंद करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

EXCLUSIVE Of Spiderman-From Home actor Tom Holland
Tom Holland - फोटो : amar ujala mumbai

आमतौर पर लोग मकड़ियों को पसंद नहीं करते हैं। स्पाइडर शब्द से भी नकात्मकता का ही बोध होता है, लेकिन स्पाइडरमैन एक आदर्श किरदार बन चुका है, क्या कहेंगे इस बारे में?

हां, तमाम फिल्मों में मकड़ियां लोगों को डराने के लिए या फिर डरावना माहौल बनाने के लिए ही इस्तेमाल होती हैं। मुझे खुद भी मकड़ियां पसंद नहीं हैं। हाल ही में कुछ लोगों ने मुझसे एक बड़ा मकड़ा पकड़कर फोटो खिंचवाने की गुजारिश की, पर मुझसे हो नहीं पाया। लेकिन, इसके बावजूद स्पाइडरमैन एक अनोखा किरदार है क्योंकि यह मकड़ियों की अच्छी बातें बताता है। वह अपनी अंगुलियों से दीवार चढ़ सकता है। उसके पास मकड़ियों वाली वह फुर्ती है जिससे वह आने वाले खतरे का पहले ही अंदाजा लगा सकता है। 

EXCLUSIVE Of Spiderman-From Home actor Tom Holland
Tom Holland - फोटो : amar ujala mumbai

एवेंजर्स एंडगेम में आयरनमैन का निधन बताता है कि सुपरहीरोज की कहानियां भी अब मानवीय हो रही हैं। ये किरदार भी अजेय नहीं रहे?

मेरे हिसाब से सुपरहीरोज की कहानियों में आया ये बदलाव बहुत बड़ा परिवर्तन है। ये इन्हें हकीकत के करीब रखता है जैसे कि पीटर पार्कर है। वह किसी भी दूसरे इंसान की तरह है। बस उसके पास कुछ शक्तियां हैं हालांकि उसे भी नहीं पता कि इनका सही उपयोग वह कैसे कर सकता है। वह बालसुलभ हरकतें करता है। एंडगेम के बाद वह छुट्टी पर जाना चाहता है। लेकिन, यहीं उसे इस बात का इल्म भी होता है कि सुपरपॉवर्स पाने के बाद उसकी जिम्मेदारियां बढ़ गईं हैं, अब वह साधारण इंसान वाली बातें नहीं कर सकता। उसे सिर्फ स्पाइडरमैन बनकर ही रहना है।

EXCLUSIVE Of Spiderman-From Home actor Tom Holland
Spiderman Home Cumming - फोटो : social media

स्पाइडरमैन-फॉर फ्रॉम होम का संघर्ष क्या है?

इस फिल्म में एक और किरदार है मिस्टीरियो। स्पाइडरमैन और मिस्टीरियो की टीम बनती है और ये संघर्ष करते हैं कुछ ऐसी प्राकृतिक शक्तियों से जो थानोस के चुटकी बजाने पर दूसरे सौरमंडल से धरती पर आ गई हैं। ये शक्तियां कुदरत के मूल तत्वों से बनी हैं और स्पाइडरमैन को मिस्टीरियो के साथ मिलकर इनसे धऱती को बचाना है।

कहीं आपने फिल्म की कहानी तो लीक नहीं कर दी? कहानी लीक कर देने का तो आपका इतिहास भी रहा है ?

नहीं, अब तक इस टूर में मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मुझे हमेशा महसूस होता रहता है कि कोई दूर खड़े ठीक मेरे सिर पर निशाना लगाए हुए है, इधर मैंने स्टोरी लीक की और उधर बंदूक चली। हां, पहले ऐसा हो चुका है लेकिन यह गैरइरादतन और संवादहीनता के चलते हुआ। हुआ ये था कि हम कैविन फैगी के साथ टूर पर थे। ये इनफिनिटी वॉर के वक्त की बात है। किसी थिएटर में मुझे माइक थमा दिया गया और मुझे बताया गया कि ये लोग फिल्म देख चुके हैं। तो मैंने लोगों से कहा, परेशान न हों, मैं अभी जिंदा हूं। हॉल में सन्नाटा छा गया तो मुझे समझ नहीं आया कि लोग खुश क्यों नहीं हो रहे। दूर खड़े रूसो ब्रदर्स और केविन इशारा कर रहे थे, चुप हो जा, चुप हो जा। 

EXCLUSIVE Of Spiderman-From Home actor Tom Holland
Spiderman: Far From Home - फोटो : amar ujala mumbai

आपको रॉबर्ट डाउनी जूनियर की खोज कहा जाता है, उनकी शख्सीयत से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

आरडीजे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। वह मेरे रोल मॉडल हैं। बचपन से मैं उनका काम देखता रहा औऱ मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। उनकी अनथक मेहनत, काम के प्रति उनका समर्पण और दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए जितनी कोशिशें वह करते हैं, वह सब मेरे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।

और, सैमुएल एल जैक्सन?

मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मार्वेल की फिल्मों और इसके किरदार निक फ्यूरी मेरी पसंद रहे हैं। हम लोगों ने साथ में खूब गोल्फ भी खेला। मैं उन्हें एक दिन कहानी सुना रहा था कि कैसे मैं अपने पिता और भाई के साथ गोल्फ खेलता हूं और हम शर्त भी लगाते हैं। तो वह बोले, हां, ठीक है। मैं भी अक्सर टाइगर वूड्स और माइकल जॉर्डन के साथ गोल्फ खेलता हूं। मैं क्या बोलता? मेरी तो बोलती बंद। 

भारत आने के बारे में क्या ख्याल है?

मुझे भारत बहुत पसंद है। वहां आने का भी मेरा बहुत मन करता है। मेरे भाई का एक ट्रस्ट है जो भारत में काम करता है। क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी पिछली फिल्म की शूटिंग भारत में की, वह मुझे बता रहे थे कि भारत वाकई बहुत ही आश्चर्यजनक देश है। उम्मीद करता हूं कि एक दिन मैं भारत आऊंगा और वहां खूब घूमूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed