फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Padmini Kolhapure sat among the public watched the film Mali in Dehradun thanked the people

Mali: 'माली' देखने देहरादून पहुंचीं पद्मिनी कोल्हापुरी, पर्यावरण- मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर बनी है फिल्म

Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
सार

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अभिनेत्री ने दर्शकों के साथ अपनी बातचीत में कहा, "इस फिल्म को आपके राज्य उत्तराखंड में खूबसूरती से शूट किया गया है। यह एक खूबसूरत फिल्म है जो एक खूबसूरत विषय पर बनाई गई है।

विज्ञापन
Padmini Kolhapure sat among the public watched the film Mali in Dehradun thanked the people
पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : इंस्टाग्राम @padminikolhapure

विस्तार

हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी देहरादून पहुंचीं और वहां लोगों के बीच बैठकर  पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर बनी फिल्म 'माली' देखी और कहा कि यह उनके दिल को छू गई। अभिनेत्री ने इस फिल्म की सराहना करते हुए लोगों से अपील भी की वे पर्यावरण संरक्षण का खास ध्यान दें और इसके लिए अग्रसर होकर अच्छी दिशा में काम करें। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।  
विज्ञापन


माली की स्क्रीनिंग में पहुंचीं पद्मिनी कोल्हापुरी
फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अभिनेत्री ने दर्शकों के साथ अपनी बातचीत में कहा, "इस फिल्म को आपके राज्य उत्तराखंड में खूबसूरती से शूट किया गया है। यह एक खूबसूरत फिल्म है जो एक खूबसूरत विषय पर बनाई गई है।" यही, नहीं आगे अभिनेत्री ने फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर में आए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि आज की पीढ़ी के लोग समझदार हैं और उन्हें पता है कि पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kumar Vishwas: मुकेश खन्ना के बाद अब कुमार विश्वास ने की सोनाक्षी की आलोचना? बोले- बच्चों को रामायण सिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन



आज की जनरेशन के लोगों से की ये खास अपील
अभिनेत्री ने कहा,  "इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों को देखकर अच्छा लग रहा है।" आज की जनरेशन से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए अभिनेत्री ने कहा,, "अगर हम आज इस फिल्म को देखने के बाद बाहर निकलेंगे और पर्यावरण के लिए कुछ करेंगे, तो इस फिल्म का उद्देश्य पूरा हो जाएगा।"

यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Mishra Interview: टॉयलेट के लिए पूछा तो दीवार का कोना दिखा दिया, फिर बिग बी ने भी किया वही सवाल तो...



देहरादून में हुई है फिल्म की शूटिंग
बता दें कि इस फिल्म का निर्माण कोल्हापुरी के पति प्रदीप शर्मा ने किया है और इसका निर्देशन शिव शेट्टी और सोनाली राणा ने किया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग देहरादून में हुई है और इसमें सुजाता शर्मा और अनीता नेगी जैसे स्थानीय कलाकारों ने भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग भी काफी विशेष रही है और यह लोगों को काफी पसंद भी आई है। देहरादून की खूबसूरती ने फिल्म में चार चांद लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed