हॉलीवुड में अलग कॉन्सेप्ट को लेकर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन जल्द ही 'टेनेट' से दर्शकों को हैरान करते नजर आएंगे। नोलन ने कई ऐसी फिल्में बनाई जिसने दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड यानी की ऑस्कर को अपने नाम किया। कुछ फैंस के लिए वो मॉडर्न सिनेमा के भगवान हैं। नोलन की न जाने कितनी फिल्में हैं जो दर्शकों का दिमाग घुमाने के लिए काफी हैं। लेकिन आज हम बात करते हैं उनकी पांच फिल्मों की जिसे अगर आपने अब तक नहीं देखी तो जरूर देख लीजिए सिनेमा का मतलब पता चल जाएगा।
{"_id":"5ddf84848ebc3e54c435d921","slug":"christopher-nolan-top-5-films-you-should-watch-once","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं क्रिस्टोफर नोलन की पांच बेहतरीन फिल्में, नहीं देखी तो देख लीजिए सिनेमा का मतलब समझ जाएंगे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ये हैं क्रिस्टोफर नोलन की पांच बेहतरीन फिल्में, नहीं देखी तो देख लीजिए सिनेमा का मतलब समझ जाएंगे
Thu, 28 Nov 2019 03:34 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
following movie
- फोटो : social media
फॉलोइंग
क्रिस्टोफर की पहली फिल्म थी फॉलोइंग। पैसों की कमी के बीच ये फिल्म बनी लेकिन जब रिलीज हुई तो लोग हैरान रह गए। हर तरफ क्रिस्टोफर का नाम था। फिल्म की कहानी एक युवा लेखक के जीवन पर आधारित थी, जो कि लंदन में रहता है। वह लोगों का पीछा करता है ताकि वह उनकी जिंदगी को अपने उपन्यास में कैद कर सके लेकिन उसकी यही आदत उसका जूनून बन जाती है और आगे चलकर वह अपने कई सारी मुसीबतें खड़ी कर लेता है।
प्रेस्टीज फिल्म
- फोटो : social media
प्रेस्टीज
यह साइको थ्रिलर फिल्म फैंस का दिमाग घुमाने के लिए काफी है। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में क्रिश्यन बेल और ह्यू जैकमैन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि एक जादूगर इस रहस्य को उजागर करने की कोशिश करता है कि उसका प्रतिद्वंद्वी अंतिम चाल कैसे चलता है और सीक्रेट जानने में ही दर्शकों का दिमाग घूम जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
inception
- फोटो : social media
इंसेप्शन
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी- एक सपने के अन्दर सपना। सपनों की लेयर्स और फिर उनके मैप्स। उन सपनों में अपना जीवन तलाशता मिस्टर कॉब जिसे ये तक नहीं मालूम था कि वो जो जी रहा है, जीवन है या सपना। फिल्म में Leonardo DiCaprio, Tom Hardy और Marion Cotillard ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म ने कई सारे ऑस्कर अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
इंटरस्टेलर
- फोटो : social media