फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट गाला में ड्रेस की वजह से उड़ाया गया था मजाक, रोते हुए घर गई थी ये सुपर मॉडल

Tue, 26 Nov 2019 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 26 Nov 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Kim Kardashian revealed as she cried after seeing memes of her Met Gala dress in 2013
Kim Kardashian - फोटो : Twitter

अमेरिकी रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां अपने फैशन सेंस को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं। हालांकि कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। किम ने हाल ही में 'वोग' से बताया है कि 2013 के मेट गाला इवेंट में पहनी गई अपनी ड्रेस पर मीम्स देखकर वह पूरे रास्ते रोते हुए घर गई थीं। 

Kim Kardashian revealed as she cried after seeing memes of her Met Gala dress in 2013
Kim Kardashian - फोटो : Twitter
उन्होंने बताया, "मुझे भरोसा नहीं हो रहा था काउच से मेरी तुलना करते हुए काफी मीम बने थे। मैं प्रेगनेंट थी और काफी मोटी थी। मैं सोचने लगी कि जब मैं पहली बार बाहर जाऊंगी तो काफी बड़ी दिखूंगी। किम ने कहा हालांकि कुछ लोगों ने मेरे ड्रेस की तारीफ की थी।''
 
Kim Kardashian revealed as she cried after seeing memes of her Met Gala dress in 2013
किम करदाशियां - फोटो : instagram

बता दें किम इस बार के मेट गाला में भी अलग अंदाज में नजर आई थीं। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो। किम की ये ड्रेस 8 महीने में बनकर तैयार हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Kardashian revealed as she cried after seeing memes of her Met Gala dress in 2013
Kim Kardashian

किम ने एक इंटरव्यू में कहा था- ड्रेस की वजह से उनकी पीठ और पेट पर चोट के निशान मिले। उन्होंने स्वीकार किया था कि इस डिजाइनर ड्रेस की फिटिंग की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा। मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा दर्द महसूस नहीं किया। फिगर को दिखाने के लिए उनकी ड्रेस इतनी टाइट बनाई गई थी कि किम का चलना, उठना, बैठना यहां तक की टॉयलेट जाना भी मुश्किल था।

विज्ञापन
Kim Kardashian revealed as she cried after seeing memes of her Met Gala dress in 2013
किम करदाशियां - फोटो : instagram
किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सेलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed