चार्ली चैपलिन (charlie chaplin) जैसी महान शख्सियत को पहचान की जरूरत नहीं है। जब कभी हम उन्हें याद करते हैं तो ऐसे शख्स की याद आती है, जिसने पूरी जिंदगी हमें हंसाने में गुजार दी। आज चार्ली चैपलिन की आज 131वीं जयंती है। 16 अप्रैल 1889 को लंदन में जन्मे चैपलिन ने एक ऐसे हास्य अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।
2 of 5
हैप्पी बर्थडे चार्ली चैपलिन
दुनियाभर में मशहूर इस कलाकार ने जिंदगी की त्रासदियों से भी हंसाने की कला को पर्दे पर बखूबी उकेरा। फिल्मों की दुनिया में चार्ली चैपलिन एक अमर नाम हैं। लंदन में चैपलिन का बचपन बेहद कठिनाइयों से भरा हुआ था। बहुत कम उम्र में उन्होंने स्टेज एक्टर और कॉमेडियन के रूप में काम शुरू कर दिया।
चार्ली के लिए ऑस्कर समारोह में मौजूद जनता ने 12 मिनटों तक खड़े होकर तालियां बजाई थीं। ये ऑस्कर के इतिहास में सबसे बड़ा स्टैडिंग ओवेशन माना जाता है। कॉमेडियन के साथ साथ चार्ली एक प्रसिद्ध म्यूजिशियन भी थे। उन्होंने अपने जीवन के 75 वर्ष संगीत के लिए काम किया।

बता दें चार्ली चैपलिन का निधन 88 साल की उम्र में 1977 में क्रिसमस के दिन हुआ था। चैपलिन को दफनाने के दो महीने बाद उनकी कब्र से उनका शव चोरी हो गया था। चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था। चोरों ने फिरौती में 4 करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 11 हफ्ते बाद उनका शव वापस मिला।