{"_id":"5c78e7debdec225eb65e0662","slug":"captain-marvel-actress-brie-larson-shared-a-photo-on-social-media-with-ilie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैप्टन मार्वल की 'कैरल डेनवर्स' की नजर में रीयल हीरो है ये 8 साल की बच्ची","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कैप्टन मार्वल की 'कैरल डेनवर्स' की नजर में रीयल हीरो है ये 8 साल की बच्ची
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Brie Larson
- फोटो : social media
Link Copied
कैप्टन मार्वल की पहली महिला सुपरहीरो कैरल डेनवर्स (ब्री लार्सन) को अपनी रीयल हीरो मिल गई है। ये रीयल हीरो है 8 साल की बच्ची जिसका नाम इली है। लंदन में फिल्म के प्रीमियर के दौरान लार्सन की पहली मुलाकात इली से हुई। इली हाथ में माइक लेकर उनका इंटरव्यू ले रही थी। इली के बारे में लार्सन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'शी इज माई हीरो'। इली, लार्सन की प्रशंसक है और उन्हीं की ड्रेस पहनकर इली कैरल डेनवर्स का इंटरव्यू ले रही थी।
Trending Videos
2 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
बता दें कैप्टन मार्वल आठ मार्च को रिलीज होने वाली है मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म में ब्री लार्सन को मुख्य किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में देखा जा सकेगा। 1968 में डेनवर को मार्वल कॉमिक की किताबों से परिचित कराया गया था। जो एक दुर्घटना का शिकार हो जाने के कारण सुपर पावर और उड़ान भरने की क्षमता जैसी शक्तियां पा लेती है।
3 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
इस फिल्म में कैप्टन मार्वल की कहानी कई पुनरावृत्तियों और ट्विस्ट-टर्न के माध्यम से की गई है, लेकिन पूरी तरह से 2012 की कॉमिक बुक 'आर्क' पर केंद्रित होगी जिसमें डेनवर के चरित्र को फिर से जीवंत किया गया है। यह फिल्म एक भावुक फंतासी है जिसके कई सदस्य कैरल डेनवर्स की उत्पत्ति कहानी और उसके अतीत के रहस्यों के बारे में बताते हुए देखे जाएंगे।
अगर कैप्टन मार्वल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो यह दर्शकों की सोच बदल सकती है। इस फिल्म को देखने वाले दर्शक सुपरहीरो को कैसे देखते हैं ये भी साबित हो जाएगा। इस फिल्म के परिणाम स्टूडियो को और अधिक महिलाओं के नेतृत्व वाली सुपरहीरो फिल्मों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
CAPTAIN MARVEL
- फोटो : file photo
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब तक 20 फिल्में थीं और यह एक एकल महिला सुपरहीरो के रूप में पहली मार्वल फिल्म के रूप में इतिहास बनाएगी। 2017 में आई वार्नर ब्रदर्स की 'वंडर वुमन' दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और साबित किया कि दर्शक एक महिला सुपरहीरो को कैसे देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।