फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brad Pitt: दोस्ती.. शादी.. तलाक.. जिंदगी में दो अभिनेत्रियों का राज, फिर भी अकेला क्यों यह रोमांटिक हीरो?

Sun, 18 Dec 2022 07:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 18 Dec 2022 07:55 AM IST
विज्ञापन
Brad Pitt 59th birthday special know about his love story with Jennifer aniston and angelina jolie career life
ब्रैड पिट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने वाले अभिनेता ब्रैड पिट आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर अपनी लाजवाब अदायगी और दमदार स्क्रीन प्रेसेंस से लाखों का दिल जीतने वाले ब्रैड पिट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 18 दिसंबर, 1963 को अमेरिका के ओकाहोमा में जन्में ब्रैड पिट ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में साइड रोल निभाकर की थी। लेकिन अभिनेता को प्रसिद्धी 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'ए रिवर रंस थ्रू इट' से मिली थी। इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर ग्राफ में कई शानदार फिल्मों का नाम दर्ज कर लिया। अपनी फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनकी जिंदगी में बहुत सी अभिनेत्रियां आईं, लेकिन ब्रैड पिट का दिल दो एक्ट्रेस के लिए धड़का। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ से रूबरू कराने जा रहे हैं।  

Brad Pitt 59th birthday special know about his love story with Jennifer aniston and angelina jolie career life
ब्रैड पिट, जेनिफर एनिस्टन - फोटो : social media

पहली बार 'फ्रेंड्स' की जेनिफर एनिस्टन के लिए धड़का ब्रैड का दिल 
फिल्मों में काम करने से पहले अभिनेता ने टेलीविजन पर डलास जैसे शोज में काम किया था। ब्रैड पिट पर दर्शकों का ध्यान 1991 में आई फिल्म ‘थेल्मा एंड लुइस’में सेक्सी अपराधी की छोटी-सी भूमिका निभाने के बाद गया। लेकिन अभिनेता को असल प्रसिद्धी साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'ए रिवर रंस थ्रू इट' से मिली थी। फिल्मों में सफल होने के बाद साल 1994 में ब्रैड पिट की पहली बार मुलाकात मशहूर सिटकॉम सीरीज 'फ्रेंड्स' की अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन से हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे और दोनों ने पूरे चार साल तक दोस्ती का यह रिश्ता बड़ी शिद्दत से निभाया था। इसके बाद ब्रैड पिट और जेनिफर ने दोस्ती के अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देना का सोचा और साल 1998 में पहली बार दोनों डेट पर गए। इस मुलाकात के बाद दोनों का मिलना-जुलना बढ़ता गया और वर्षों से चली आ रही दोस्ती प्यार में कब बदल गई उन्हें खुद पता नहीं लगा।
Sneha Ullal: चार साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई थी सलमान की यह हीरोइन, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना

Brad Pitt 59th birthday special know about his love story with Jennifer aniston and angelina jolie career life
ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली, जेनिफर एनिस्टन - फोटो : social media

एंजेलिना जोली की एंट्री और जेनिफर से तलाक
अपने इस रिश्ते को ब्रैड पिट और जेनिफर ने मीडिया से छिपाकर रखता था। हालांकि, फिर एक दिन ऐसा आया था जब दोनों ने एक-दूसरे को पूरी दुनिया के सामने खुले दिल से स्वीकार किया। जेनिफर और ब्रैड पिट 29 जुलाई, 2000 को शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में किसी तीसरे की एंट्री ने सब बर्बाद कर दिया। यह और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री एंजेलिना जोली थीं और सब तबाह हो गया। ब्रैट पिट के जीवन में एंजेलिना ने साल 2005 में एंट्री मारी थी। दरअसल, दोनों फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' की शूटिंग के दौरान मिले थे। लेकिन फिर दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा। एंजेलिना की एंट्री के बाद दोनों के बीच कलह की खबरें आने लगीं थीं और फिर आखिरकार ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन ने साल 2005 में अपना पांच साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था। 
Bigg Boss 16: बिग बॉस के आदेश पर घर से बाहर निकले अब्दु रोजिक, स्टैन बोले- घर की रौनक चली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Brad Pitt 59th birthday special know about his love story with Jennifer aniston and angelina jolie career life
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

वर्षों तक डेट करने के बाद नहीं टिका एंजेलिना से शादी का रिश्ता
जेनिफर से तलाक लेने के बाद भी एंजेलिना और ब्रैड पिट ने अपना रिश्ता कबूल नहीं किया था, लेकिन अक्सर इनकी तस्वीरें वायरल होने लगी थीं और साल 2006 में दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों ने अपनी परिवार बच्चे गोद लेकर बढ़ाया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में सगाई की और उसके दो साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। जहां ब्रैड पिट की यह दूसरी शादी थी, वहीं एंजेलिना जोली ने अपने जीवन में तीसरी बार शादी की थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद यानी 2016 में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगीं और फिर एंजेलिना ने ब्रैड पिट से तलाक लेने का एलान कर दिया था। अभिनेत्री के इस फैसले ने साफ कर दिया था कि दोनों के रिश्ते में अब कुछ नहीं बचा है। दोनों के बीच का रिश्ता आज भी कड़वाहट से भरा है। अक्सर ब्रैड पिट और एंजेलिना एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं।
AskSRK: शाहरुख भी निकले 'अवतार' के फैन, यूजर के सवाल पर किंग खान ने कह दी दिल की बात

विज्ञापन
Brad Pitt 59th birthday special know about his love story with Jennifer aniston and angelina jolie career life
ब्रैड पिट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रोफेशनल लाइफ पर नहीं पड़ने दिया निजी-जिंदगी का असर 
ब्रैड पिट की उथल-पुथल भरी निजी जिंदगी का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर कभी नहीं पड़ा। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर: द वैम्पायर क्रौनिकल्स', 'लेजेंड्स ऑफ फॉल’ में रोमांटिक भूमिकाएं निभाई। इनके साथ ही हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘सेवेन’और 1995 में साइंस फिक्शन फिल्म ‘12 मंकीज’में भी काम किया। इस फिल्म  के लिए ब्रैड पिट को सर्वोत्तम सहायक अभिनेता का ग्लोब पुरस्कार भी मिला था।  इसके अलावा उन्होंने कई और अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। ब्रैड पिट को आखिरी बार फिल्म 'बुलेट ट्रेन' में देखा गया था। अभी भी अभिनेता कई फिल्मों में काम कर रहे हैं।
Pathaan: बिकिनी विवाद में लगातार बढ़ रही रार, दीपिका समेत निर्माता-निर्देशक के खिलाफ अब मुंबई में शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed