बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को पूरी दुनिया में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में भी यह फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई के बाद अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी चौंका देने वाला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।
Pathaan: प्रशंसक ने पूछी 'पठान' देखने की वजह, शाहरुख खान दिया ये जवाब
2 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार शुरुआत की थी। शुक्रवार को 'अवतार 2' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में 21.7 करोड़, हिंदी में 11.5 करोड़, तेलुगू में 5 करोड़, तमिल में 2.5 करोड़ और मलयालम में 30 लाख का बिजनेस किया था।
#AskSRK: 'बेशर्म रंग' विवाद के बीच फैन ने की पठान की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की मांग, शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
3 of 4
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में दूसरे दिन जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। शनिवार को फिल्म ने 46.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 87.50 करोड़ हो गया है। दो दिन की धुआंधार कमाई के बाद दिग्गज उम्मीद लगा रहे हैं कि तीसरे दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल दर्ज किया जा सकता है। हालांकि एक बात तो तय है कि यह फिल्म अपने पहले वीकएंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
Filmy Wrap: साजिद खान पर फिर लगा मीटू का आरोप और सामने आया अवतार का BTS वीडियो, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
4 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2022 की ओपनिंग के मामले 'अवतार 2' ने 'ब्रह्मास्त्र' और 'आरआरआर' जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इस मामले में वह यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' का मात नहीं दे सकी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53.95 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 434.70 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Sajid Khan: नहीं कम हो रहीं साजिद खान की मुश्किलें, मुंबई की एक और एक्ट्रेस ने लगाया मीटू का आरोप