फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: पुष्पा 2 इतिहास रचने से एक कदम दूर, मंडे टेस्ट में कैसा रहा मुफासा-वनवास का हाल

Tue, 24 Dec 2024 11:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Dec 2024 11:52 AM IST
सार

Box Office Collection Report: पुष्पा 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने जा रही है। फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है।  इस फिल्म के अलावा सिनेमाघरों में मुफासा द लायन किंग और वनवास भी प्रदर्शित हो रही है। आइए इन तीनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 the rule Vanvaas Mufasa The Lion King Total Earnings India
पुष्पा 2, मुफासा, वनवास - फोटो : इंस्टाग्राम

दिसंबर महीने ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर रौनक ला दी है। इस महीने की शुरुआत में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया और अब यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई 'वनवास' और 'मुफासा: द लायन किंग' जैसी फिल्मों को 'पुष्पा 2' के मुकाबले कमाई के मामले में खास सफलता नहीं मिली। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहा।


यह भी पढ़ें-  Subedaar: अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, अभिनेता की एक्शन फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक आई सामने

Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 the rule Vanvaas Mufasa The Lion King Total Earnings India
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
'पुष्पा 2' का शानदार सफर जारी

'पुष्पा 2' की सफलता का सिलसिला लगातार जारी है। इस फिल्म ने 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। अब 18 दिन बाद भी इसका जादू कायम है। हाल ही में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun: पूछताछ के लिए घर से रवाना अल्लू अर्जुन, संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में अभिनेता से होगी पूछताछ

Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 the rule Vanvaas Mufasa The Lion King Total Earnings India
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इतिहास रचने की ओर 'पुष्पा 2'

सोमवार को 'पुष्पा 2' ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से हिंदी भाषा में इसने 9.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1074.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हिंदी में इस फिल्म ने अब तक 689.4 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म अब हिंदी में 700 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने के करीब है। अगर ऐसा हुआ, तो यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल के इतिहास में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 the rule Vanvaas Mufasa The Lion King Total Earnings India
वनवास मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वनवास' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'वनवास' को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया। सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 45 लाख रुपये था। अब तक फिल्म ने कुल तीन करोड़ 40 लाख  रुपये की कमाई की है। 'वनवास' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 the rule Vanvaas Mufasa The Lion King Total Earnings India
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मुफासा' हुई पास या फेल?

हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' ने भी भारतीय सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी। पहले वीकेंड में फिल्म ने अच्छा कारोबार किया, लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई। फिल्म ने सोमवार को छह करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की। अब तक इसका कुल कलेक्शन 45.25 करोड़ रुपये हो चुका है। हॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से यह कलेक्शन अच्छा माना जा सकता है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed