एवेंजर्स डूम्सडे: डॉक्टर डूम-कैप्टन अमेरिका ने दिया दिवाली गिफ्ट; अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी फिल्म
- अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली के मौके पर भारतीय फैंस को खास सरप्राइज दिया है।
- दोनों ने भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
- रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में नजर आने वाले हैं।
विस्तार
फैंस को दी दिवाली की बधाई
रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली के मौके पर भारतीय फैंस के लिए एक खास वीडियो मैसेज भेजा है। वीडियो मैसेज में दोनों कलाकारों ने कहा, 'नमस्ते इंडिया! हमें दिवाली की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है। इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं। हालांकि, अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि इस बार कहानी शायद उल्टी दिशा में जा रही है। दिवाली की शुभकामनाएं और हम आपसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे। बिल्कुल!'
दिवाली की शुभकामनाओं के साथ भारतीय फैंस के लिए एक और खास खबर है। फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका में रिलीज होने से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे भारत के दर्शकों को अमेरिकी दर्शकों से पहले मार्वल की इस बड़ी भिड़ंत को देखने का मौका मिलेगा।
देखें पोस्ट-
- 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- इस अनाउंसमेंट के बाद साफ है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- सारा अली खान: 'पापा ने मेरे लिए किसी से भीख नहीं मांगी', फिल्मों में काम दिलाने पर सैफ को लेकर बोलीं अभिनेत्री