फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Special announcement On Anil Kapoor Birthday prime video unveils first look of actor action Movie Subedaar

Subedaar: अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, अभिनेता की एक्शन फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक आई सामने

Tue, 24 Dec 2024 11:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Dec 2024 11:45 AM IST
सार

Subedaar First Look On Anil Kapoor Birthday: अभिनेता अनिल कपूर का आज 24 दिसंबर को जन्मदिन है। इस अवसर पर उनकी आगामी फिल्म की पहली झलक सामने आई है।

विज्ञापन
Special announcement On Anil Kapoor Birthday prime video unveils first look of actor action Movie Subedaar
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनिल कपूर के जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों को तोहफा मिला है। एक्टर की आगामी फिल्म 'सूबेदार' का फर्स्ट लुक सामने आया है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है। अनिल कपूर के जन्मदिन पर यह तोहफा असल में प्राइम वीडियो ने दिया है। 

विज्ञापन

खास बना दिया अनिल कपूर के फैंस का दिन
अनिल कपूर आज मंगलवार 24 दिसंबर को 68 वर्ष के हो गए हैं। प्राइम वीडियो ने इस खास अवसर को फैंस के लिए और खास बना दिया है। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक जो साझा की है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में हैं। उनके साथ राधिका मदान उनकी बेटी का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, ''एक खास दिन पर खास एलान होना तो बनता है'। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) ने साथ मिलकर फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक पेश की है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा। फिलहाल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें:
100 Years of Rafi: रफी का गाना सुनकर रो पड़ते थे ये गायक, छह महीने तक यह देखकर परेशान रहा चायवाला

विज्ञापन

बंदूक थामे नजर आए अनिल कपूर
फिल्म 'सूबेदार' में अनिल कपूर तेवर दिखाते नजर आएंगे। फर्स्ट लुक में वे हाथों में बंदूक थामे दिखे हैं। अभिनेता की ये फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में फिल्म की आउटडोर शूटिंग पूरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसका आखिरी शेड्यूल जनवरी में शुरू होगा। अनिल पिछली बार दिव्या खोसला कुमार के साथ फिल्म 'सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' में नजर आए थे।

ये खबर भी पढ़ें:
Tribute To Shyam Benegal: करीना ने श्याम बेनेगल को दी श्रद्धांजलि, बहन करिश्मा का जुबैदा का पोस्टर किया शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed