फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun to appear before Chikkadpally police station today in connection with Sandhya Theatre incident

Allu Arjun: हैदराबाद पुलिस के सामने अभिनेता अल्लू अर्जुन की पेशी, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछे गए सवाल

Tue, 24 Dec 2024 10:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन से आज हैदराबाद पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Allu Arjun to appear before Chikkadpally police station today in connection with Sandhya Theatre incident
अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन आज मंगलवार को हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हुए हैं। अपने आवास से वे पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। यहां अभिनेता से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनसे पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि भगदड़ मामले में एक महिला की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

 


 

Allu Arjun to appear before Chikkadpally police station today in connection with Sandhya Theatre incident
चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर का दृश्य - फोटो : एएनआई

चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में होगी पूछताछ
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज मंगलवार को अभिनेता से पुलिस पूछताछ करेगी। इसके लिए उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन आना होगा। अभिनेता के पहुंचने से पहले पुलिस थाने के बाहर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम है। 
 

अभिनेता के आवास पर पहुंचे ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी 
अभिनेता अल्लू अर्जुन के ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी आज मंगलवार को जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के आवास पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को नोटिस जारी कर संध्या थिएटर घटना के सिलसिले में पेश होने को कहा है।
 

अभिनेता के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात
अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई। बता दें कि संध्या थिएटर में मची भगदड़ और इसमें एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू जेल में एक रात बिताने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। आज उनसे पूछताछ होगी। 4 दिसंबर को हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed