फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Panther 2: ब्लैक पैंथर 2 ने बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों को पटका, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

Sat, 12 Nov 2022 12:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Black Panther Wakanda Forever Box Office Collection Report Avengers Age of Ultron Lion King and Deadpool 2
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : Social Media

Black Panther 2 Box Office Report: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रेयान कूगलर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने आते ही बॉलीवुड की सभी फिल्मों को धूल चटा दी है। इतना ही नहीं सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो इस फिल्म ने साल 2022 में रिलीज हुई नॉन-मार्वल हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर', मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी है, जो 11 नवंबर को भारत में रिलीज हुई थी।

Black Panther Wakanda Forever Box Office Collection Report Avengers Age of Ultron Lion King and Deadpool 2
ब्लैक पैंथर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर मारा छक्का
इस समय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की कुल सात फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें से बॉलीवुड की चार, साउथ की दो और हॉलीवुड की एक फिल्म है। इसके बावजूद हॉलीवुड भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है। जी हां, विदेशी फिल्म 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' ने ओपनिंग डे पर ही छक्का लगा दिया है। फिल्म ने भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

यह भी पढ़ें: ब्लैक पैंथर ने भारत में पहले दिन कमाए 12.5 करोड़, ऐसा रहा कांतारा-ऊंचाई का कारोबार

Black Panther Wakanda Forever Box Office Collection Report Avengers Age of Ultron Lion King and Deadpool 2
बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
अन्य फिल्मों की तुलना में 'ब्लैक पैंथर 2' की हुई इतनी कमाई
फिल्म कलेक्शन
राम सेतु 0.5 करोड़ रुपये
ब्लैक पैंथर 2 12.50 करोड़ रुपये
यशोदा 3.20 करोड़ रुपये
ऊंचाई 2 करोड़ रुपये
मिली 0.20 करोड़ रुपये
फोन भूत 2 करोड़ रुपये
कांतारा 1.75 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Black Panther Wakanda Forever Box Office Collection Report Avengers Age of Ultron Lion King and Deadpool 2
Black Panther Wakanda Forever Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

इन हॉलीवुड फिल्मों का भी तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि 'ब्लैक पैंथर 2' ने सिर्फ भारतीय फिल्मों का ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की फिल्मों का भी रिकॉर्ड ताेड़ा है। जी हां, फिल्म ने एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रान, लॉयन किंग और डेडपूल 2 से बेहतर प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रान ने 10.98 करोड़, लॉयन किंग ने 11 करोड़ और डेडपूल 2 ने 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 'ब्लैक पैंथर 2' ने इन फिल्मों को पटखनी देते हुए 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की आयु में निधन, एनिमेटेड सीरीज में दी थी बैटमैन के किरदार को आवाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed