हॉलीवुड फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर के सिनेमाघरों में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। दूसरे देशों के अलावा भारत में फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि अब यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। आइए जानते हैं अवतार 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Avatar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को इतना रहा कलेक्शन
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने पहले वीकएंड पर 128.8 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया था। हालांकि वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म अभी भी दहाई के अंकों में कमाई कर रही है। सोमवार को फिल्म ने 18.6 करोड़ का बिजनेस किया था।
Pathaan Controversy: भगवा रंग की बिकिनी पर हो रहे विवाद से क्या पठान को फायदा होगा? जानें क्या है जनता की राय
वहीं, मंगलवार को यह फिल्म 16.55 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही थी। इस बीच फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा अभी शुरुआती हैं जिसमें बाद में फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 179.30 करोड़ हो गई है।
Ranveer Singh: गोविंदा की इस कल्ट कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह, खुद बताई मन की बात
Cirkus: रोहित बोले, गोविंदा को कामयाबी का पूरा हक नहीं मिला, ‘सर्कस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू