लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो कहा जाता है ना शौक बड़ी चीज है। लेकिन लोगों के शौक कभी-कभी काफी अजीब और महंगे भी हो सकते हैं। इस बात का सीधा उदाहरण अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट ने पेश किया है। उन्होंने अपने माथे पर गुलाबी रंग का हीरा जड़वा लिया है। जिसे देखकर लोग हैरान हो गये। लोगों ने उनसे ये सवाल भी कर लिया कि ये कैसा शौक है। लेकिन लोगों के होश तो तब उड़ गए, जब उन्हें इस हीरे की कीमत पता चली।
2 of 5
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट
- फोटो : Instagram
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट ने अपने माथे पर गुलाबी रंग का 14 कैरेट का हीरा लगवाया है। जो उनके माथे पर बीच में लगाया गया है। इस हीरे की कीमत 24 मिलियन डॉलर है, भारतीय कीमत के अनुसार, इसकी कीमत 174 करोड़ 99 लाख रुपए के करीब है।
3 of 5
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट
- फोटो : Instagram
इतना ही नहीं रैपर ने बताया कि, 'वह साल 2017 से इस हीरे की कीमत चुका रहे थे और अब यह इतना महंगा हीरा उनका बन गया है। रैपर के मुताबिक माथे पर गुलाबी हीरा पहनना उसका सपना था। जिसकी उन्होंने बहुत ज्यादा कीमत चुकाई है।' इतना ही नहीं रैपर और इलियट कंपनी जल्द ही एक वीडियो पोस्ट करने जा रही है।
4 of 5
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट
- फोटो : Instagram
रैपर के आगे बताया कि, 'उस वीडियो में दिखाया जाएगा कि कैसे हीरे को उनके माथे पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि डायमंड 13 और 14 कैरेट के बीच का है।' रैपर तब से ट्विटर पर अपने माथे पर नए जड़े हीरे के बारे में भारी संख्या में लोगों के सवालों के जवाब देने में लगे हैं। एक यूजर के सवाल पर रैपर ने लिखा कि, 'मैं अब इतना बड़ा खर्चा फिर कभी नहीं करूंगा।'
5 of 5
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट
- फोटो : Instagram
अमेरिकन रैपर के इस अजीब और महंगे शौक को कुछ लोग तो काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग रैपर को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों ने रैपर द्वारा माथे पर हीरा लगवाने के शौक को फिजूल खर्ची बताया।