अपने शारीरिक उतार-चढ़ाव के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी मॉडल कम अभिनेत्री किम कर्दाशियां की बादशाहत को एक अफ्रीकी मूल की महिला से चुनौती मिलती दिख रही है। अपनी 60 इंच की कमर से लोगों को स्तब्ध करने वालीं आईवरी कोस्ट की यूडोक्सी यावो ने दावा किया है कि उसका शारीरिक उतार-चढ़ाव और सेक्सी लुक पूरी तरह से प्राकृतिक और अच्छे जीन के कारण है। अपनी उम्र का खुलासा नहीं करने वाली मॉडल यूडोक्सी ने कहा है कि उसका वजन करीब 95 किलोग्राम है। यह भी जोड़ा कि वह अपनी शानदार काया को स्लिम करने के लिए डाइटिंग करने नहीं जा रही हैं।
किम कर्दाशियां को चैलेंज कर रही यह अफ्रीकन महिला, फिगर ऐसा कि रोक देती है ट्रैफिक
अपने शानदार फिगर पर इतराने वालीं रियलिटी टीवी स्टार कर्दाशियां के लिए यूडोक्सी यावो को अफ्रीकी जवाब माना जा रहा है। हालांकि यूडोक्सी यावो अपना रोल मॉडल कर्दाशियां को ही मानती हैं। यूडोक्सी ने कहा, ‘मैं कर्दाशियां की फैन हूं। मुझे उनका ड्रेस सेंस पसंद है। मैं उनसे अपनी तुलना करती रही हूं। मैंने कभी कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है। मेरी बड़ी बहन की कमर मुझसे भी ज्यादा है।’ आईवरी कोस्ट की सोशल मीडिया स्टार यूडोक्सी यावो को उम्मीद है कि वह इंटरनेट पर कर्दाशियां की ही तरह छा जाएंगी। एक पेपर मैगजीन के कवर के लिए दिए गए कर्दाशियां ने न्यूड पोज का जिक्र करते हुए कहा कि वह शोहरत के मामले में रिकॉर्ड तोड़ देंगी।
रोक देती हैं ट्रैफिक
यूडोक्सी यावो के मुताबिक जब वह घर से निकलती हैं तो लोग उन्हें देखकर दंग रह जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। लोग इस कदर देखते हैं कि मेरे कारण ट्रैफिक रुक जाता है। लेकिन कोई भी मेरे चेहरे के बारे में कुछ नहीं कहता। मैं अपने लुक को अल्ट्रा सेक्सी करार देती हूं। यह सब मेरे अच्छे जीन के कारण है।’
दिखाने में यकीन
यूडोक्सी यावो सोशल मीडिया पर क्वीन यूडोक्सी के नाम से लोकप्रिय हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे जैसी काया वाली महिलाएं अक्सर टाइट फिटिंग कपड़े नहीं पहनतीं। वे अपने उतार-चढ़ाव को ढकने वाले कपड़े पहनती हैं। लेकिन मैं इसके विपरीत काम करती हूं। मुझे छिपाने में नहीं, दिखाने में यकीन है। मैं अपने हिसाब से कपड़े पहनती हूं, मर्दों या सोशल मीडिया के प्रशंसकों के हिसाब से नहीं। इसी के चलते आज मैं मशहूर हो गई हूं।’ यूडोक्सी सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपनी फोटो पोस्ट करती रहती हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।
मजाक का पात्र भी बनीं
यूडोक्सी के मुताबिक जब उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर अपना फोटो पोस्ट किया तो लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। तरह-तरह के भद्दे कमेंट सुनने को मिले। लेकिन आज लोग मुझसे मिलने के सपने देखते हैं। वह कहती हैं, ‘अब मैं चर्चा का विषय बन गई हूं। मैं कई देशों में जाती हूं और लोग मुझे कलाकार के रूप में इज्जत देते हैं। मैं सेलेब्रिटी बन गई हूं। मैं टीवी पर आती हूं और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती हूं।’
