बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके हैं। ऐसे ही कई हॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया। इन कलाकारों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में पहचान बना ली है। आईए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
रे स्टीवेंसन
- फोटो : एक्स
आरआरआर
साल 2022 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' काफी मशहूर रही। इसमें भारत के लोगों का ब्रिटिश अधिकारियों के साथ संघर्ष दिखाया गया है। रे स्टीवेंसन ने फिल्म में गर्वनर स्कॉट का दमदार रोल निभाया था। रे स्टीवेंसन ने हॉलीवुड की फिल्मों 'कोल्ड स्किन', 'बिग गेम' और 'थोर' में काम किया है।
3 of 6
बेन किंग्सले
- फोटो : एक्स
तीन पत्ती
फिल्म तीन पत्ती साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आर माधवन और कई अभिनेताओं समेत हॉलीवुड के अभिनेता बेन किंग्सले ने भी अदाकारी की थी। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'गांधी', 'आयरन मैन 3' और 'ऑपरेशन फिनाले' में काम किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने इस अभिनेता के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'मेरे फेवरेट को-एक्टर...'
4 of 6
सिल्वेस्टर स्टेलोन
- फोटो : एक्स
कंबख्त इश्क
अक्षय कुमार और करीना कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'कंबख्त इश्क' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हॉलीवुड के अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन ने अभिनय किया है। 1946 को जन्मे अभिनेता ने हॉलीवुड की फिल्म 'क्रीड', 'रॉकी' और 'फर्स्ट ब्लड' में काम किया है।
5 of 6
क्लाइव स्टेंडेन
- फोटो : एक्स
नमस्ते लंदन
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार देसी व्यक्ति बने हैं तो कैटरीना कैफ भारतीय मूल की विदेशी लड़की बनी हैं। इस फिल्म में क्लाइव स्टेंडेन ने अहम किरदार निभाया है। वह फिल्म में कैटरीना कैफ के बॉयफ्रेंड बनें हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों 'क्लियर कट', 'ऐवरेस्ट' और 'पजेशन' में काम किया है।