बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का आनंद ले रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। मनीषा ने हाल ही में अपनी कैंसर से लड़ाई के बारे में बात की है। उन्होंने मां बनने का सुख नहीं मिल पाने पर भी बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि अब उन्होंने इसे अपना लिया है कि वह मां नहीं बन पाएंगी, जिससे उन्हें शांति मिलती है।
Manisha Koirala: 'सारे सपने सच नहीं...' मां ना बनने पर छलका 'मल्लिका जान' का दर्द, इस कारण नहीं गोद लिया बच्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 12 May 2024 02:12 PM IST
सार
मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि कैंसर से लड़ने के बाद मातृत्व को अपनाना कठिन लग रहा था। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बारे में सोचा था। अभिनेत्री ने बताया, 'मेरे जीवन में, कहीं न कहीं, अधूरी चीजें हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन