फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bajrangi Bhaijaan fame munni aka Harshaali Malhotra Heeramandi dance video fan say wishes you did Alamzeb role

Harshaali Malhotra: बजरंगी भाईजान की मुन्नी का 'हीरामंडी' डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस-काश मुन्नी बनती आलमजेब

Sun, 12 May 2024 02:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 May 2024 02:07 PM IST
सार

अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा का एक स्पेशल हीरामंडी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर्षाली ने हीरामंडी के गाने 'एक बार देख लीजिए' पर खूबसूरत एक्सप्रेशन के साथ डांस किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan fame munni aka Harshaali Malhotra Heeramandi dance video fan say wishes you did Alamzeb role
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshaalimalhotra_03

विस्तार

सलमान खान की चर्चित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से नाम और शोहरत कमा चुकीं छोटी सी मुन्नी यानी की हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। हर्षाली अपने एक वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर्षाली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। लेकिन अब हर्षाली ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' के एक गाने पर का अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है। 'एक बार देख लीजिए' गाने के इस वीडियो में उनकी अदाओं के कायल हो गए हैं फैंस। कई फैंस तो कह रहे हैं कि हीरामंडी में आलमजेब की जगह हर्षाली को होना चाहिए था।
विज्ञापन


हर्षाली का वीडियो
'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान की छोटी सी को-स्टार हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। 2015 की हिट फिल्म में एक प्यारी बच्ची के रूप में नजर आने वाली मुन्नी उर्फ हर्षाली अब एक यंग और खूबसूरत लड़की दिखती हैं और हाल ही में उन्होंने हीरामंडी के गाने पर ऐसे जबरदस्त मूव्स और एक्सप्रेशन दिए हैं कि उन्हें देखकर सभी हैरान हो गए हैं। हर्षाली ने 'हीरामंडी' के गाने 'एक बार देख लीजिए' पर बहुत खूबसूरती से डांस किया साथ ही इस कदर अदाएं दिखाई हैं कि फैंस उनपर अपना दिल हार बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)



इस वीडियो में हर्षाली के डांस और अदाओं को देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि यह तो साभी हीरोइनों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। हर्षाली ने सोशल मीडिया पर अपना यह डांस वीडियो साझा किया है। वीडियो साझा करते ही उनके फैंस उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''आप बहुत खूबसूरत हैं।'' एक और फैन ने लिखा, ''काश हीरामंडी में आलमजेब की जगह हर्षाली होतीं।' कई फैंस उनकी परफॉर्मेंस को हीरामंडी में आलमजेब से भी बेहतर बता रहे हैं। एक और फैन ने लिखा, ''माशाअल्लाह, आप पहले से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गई हो।''

सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू
हर्षाली ने साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से अपना फिल्मी डेब्यू किया था। उस वक्त हर्षाली सिर्फ 8 साल की थीं। इस फिल्म में हर्षाली ने एक मूक पाकिस्तानी लड़की शाहिदा उर्फ मुन्नी का किरदार निभाया था, जो गलती से अपनी मां से अलग हो जाती है और भारत में खो जाती है।
Alia Bhatt: टेलर स्विफ्ट-केट विंसलेट से प्रेरित हैं आलिया, ऐश्वर्या राय-करीना-श्रेया घोषाल का नाम भी है शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed