सिनेमाघरों में सनी देओल की 'जाट' के बाद अक्षय कुमार और आर. माधवन की 'केसरी 2' ने अच्छी चर्चा बटोरी है। इन दोनों फिल्मों के बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हुई। इसमें इमरान हाशमी आर्मी अफसर की भूमिका में हैं और इस किस्म का रोल उन्होंने पहली बार निभाया है। मगर, दर्शकों पर उनका जादू नहीं चल पाया है। फिल्म की कमाई के आंकड़े कुछ यही इशारा कर रहे हैं।
Ground Zero Day 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस के ग्राउंड पर जीरो साबित इमरान हाशमी की फिल्म, जानिए रविवार की कमाई
Ground Zero Day 3 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में कामयाब होती नहीं दिख रही। कमाई के मामले में फिल्म का प्रदर्शन काफी ठंडा है।
ओपनिंग डे से ही सुस्त रफ्तार
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। इसके बजट के अनुरूप ओपनिंग डे पर इस फिल्म का यह कलेक्शन काफी कम है। दूसरे दिन भी कमाई में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।
Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर
रविवार की छुट्टी में नहीं बटोर पाई नोट
कल शनिवार को 'ग्राउंड जीरो' की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज हुई। फिल्म ने कल 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज रविवार की छुट्टी का फायदा भी इस फिल्म को नहीं मिल पाया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को तीसरे दिन 'ग्राउंड जीरो' ने 1.67 करोड़ रुपये कमाए हैं।
दिन
कमाई
पहले दिन
1.15 करोड़ रुपये
दूसरे दिन
1.9 करोड़ रुपये
तीसरे दिन
1.67 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन
4.72 करोड़ रुपये
मंडे टेस्ट में भी फेल होने के दिख रहे आसार
करीब 50 करोड़ रुपये लागत में बनी इस फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ 4.72 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। वीकएंड पर ही फिल्म का यह हाल है तो पूरी संभावना है कि मंडे टेस्ट में यह फिल्म औंधे मुंह गिरेगी। इस फिल्म के मुकाबले में 'केसरी 2' जैसी फिल्म का होना भी एक वजह है।
Box Office Collection: वीकएंड पर ‘ग्राउंड जीरो’ ने हासिल की बढ़त, ‘केसरी 2’ ने लगाई छलांग; जानिए ‘जाट’ का हाल
ये सितारे भी हैं फिल्म का अहम हिस्सा
इमरान के अलावा 'ग्राउंड जीरो' में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2001 में भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभाया है।