{"_id":"66e91ff29c842835a30ffa76","slug":"film-festival-announced-on-name-of-kareena-kapoor-khan-completing-25-years-in-cinema-actress-shared-joy-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor Khan: 25 साल ‘बेबो’ ने बड़े पर्दे पर किया राज, उपलब्धि पर करीना कपूर को मिल रहा ये खास तोहफा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor Khan: 25 साल ‘बेबो’ ने बड़े पर्दे पर किया राज, उपलब्धि पर करीना कपूर को मिल रहा ये खास तोहफा
Tue, 17 Sep 2024 11:54 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान को सिनेमा में योगदान के लिए उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की गई है। यह मल्टी-सिटी फिल्म फेस्टिवल अभिनेत्री के शानदार करियर को समर्पित होगा और बड़े पर्दे पर उनकी कुछ चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएंगी।
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना ने जताया आभार
सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके लिए समर्पित फिल्म फेस्टिवल को लेकर उत्साह जताया। करीना ने कहा, 'मेरी रगों में खून, स्क्रीन पर जादू... मेरा काम जिसे मैं प्यार करती हूं... अंदर की आग... अगले 25 के लिए। इस खूबसूरत फेस्टिवल को क्यूरेट करने के लिए पीवीआर सिनेमा और आईनॉक्स को धन्यवाद। बहुत आभारी हूं।’
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'ग्रेटेस्ट लीडर', खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

फेस्टिवल का ट्रेलर किया साझा
करीना कपूर ने फिल्म फेस्टिवल का ट्रेलर भी साझा किया। इसमें करीना के किरदारों की क्लिप शामिल हैं, जिसमें ‘जब वी मेट’ की गीत और ‘कभी खुशी कभी गम’ से ‘पू’ शामिल हैं। हाल ही में, करीना कपूर खान की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए करीना को खूब सराहना भी मिल रही है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
25 वर्षों में की कई सफल फिल्में
करीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने भी डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई थी। अपने 25 साल के करियर में करीना ने 'चमेली', 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', 'तलाश', 'ऐतराज', 'क्रू' और 'जाने जान' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर का वर्क फ्रंट
करीना कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो वह आने वाले महीनों में मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार की नई फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। उनके पास रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी है। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सुपर-हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।
Stree 2 Box Office: 'स्त्री 2' ने रणबीर की 'एनिमल' को चटाई धूल, नंबर वन बनने से सिर्फ एक कदम दूर श्रद्धा कपूर