फिल्म 'इंडियन 2' के रिलीज होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। कमल हासन के प्रशंसक एक बार फिर से उन्हें सेनापति के किरदार में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर अभी तक टिकट खिड़की पर दर्शकों की उत्सुकता देखने को नहीं मिली है।
2 of 5
'इंडियन 2' में कमल हासन के लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में पहले दिन के लिए 1,173 शो के टिकटों की बिक्री हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से अब तक केवल 24 फीसदी की ही बुकिंग हुई है। बता दें कि फिल्म 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। ऐसे में दो पहले भी 'इंडियन 2' को लेकर माहौल का ना बन पाना निर्माताओं के लिए चिंता का सबब बन सकता है।
3 of 5
फिल्म 'इंडियन 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
हिंदी और तेलुगु में तो स्थिति और भी चिंताजनक है। सैकनिल्क के मुताबिक, हिंदी में अभी तक 121 शो के लिए 124 टिकट की बिके हैं। वहीं, तेलुगु में 68 शो के लिए 405 टिकट बिके हैं। साफ है कि केवल तमिल दर्शकों के बीच ही फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और वही टिकट खिड़की तक पहुंच रहे हैं।
Bollywood Celebs: वकील का किरदार निभा कोर्ट रूम में की दमदार बहस, वर्षों बाद भी लोगो को याद है डायलॉग
4 of 5
फिल्म 'इंडियन 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन 2' साल 1996 में आई 'इंडियन' का दूसरा भाग है, जिसमें कमल हासन ने दो भूमिकाएं निभाई थी। कमल को सेनापति के किरदार में देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते हुए देखा गया था और दूसरे पार्ट में भी उन्हें यही काम करते हुए देखा जाएगा।
Katrina Kaif: जर्मनी की वादियों का आनंद ले रही हैं कटरीना कैफ, तस्वीर देख कर मचला पति विक्की कौशल का दिल
5 of 5
फिल्म 'इंडियन 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, ब्रह्मानंदम और बॉबी सिम्हा समेत कई कलाकार परदे पर अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इसका निर्देशन शंकर ने किया है और लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर इसका निर्माण किया है। संगीत की बात करें तो फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर की धुनें सुनने को मिलेंगी।
Anant-Radhika Wedding: शादी के बाद कहां हनीमून मनाएंगे अनंत-राधिका? ये हैं अंबानियों की पसंदीदा लोकेशन