'बिग बॉस ओटीटी 2' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि इसे दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। हाल ही में साइरस ब्रोचा बिग बॉस के घर से बाहर आए है। इस बीच उन्होंने अपने एक नए पॉडकास्ट में घर के अंदर अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने शो को बार-बार 'नर्क' कहते हुए कहा कि यह एक 'भयानक और दर्दनाक' अनुभव था।
2 of 6
साइरस ब्रोचा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने पॉडकास्ट में साझा किया, “मैं नर्क से वापस आया हूं और मैं आपको नर्क के बारे में बता दूं, नर्क काफी हद तक शाकाहारी है। यह वाकई दर्दनाक और भयानक अनुभव था। संविदात्मक दायित्वों और कानूनी मुद्दों के कारण इस पर अधिक विस्तार से चर्चा नहीं कर सकते।''
3 of 6
साइरस ब्रोचा
- फोटो : सोशल मीडिया
साइरस ने कहा, "खाना भयानक था और सोने के घंटे भी भयानक थे। यह एक एकाग्रता शिविर की तरह था, जहां लोग मित्रतापूर्ण थे, बस यही अंतर है।” उन्होंने बताया कि वह लगातार नींद से वंचित रहते थे क्योंकि उन्हें किसी भी रात तीन घंटे से ज्यादा की नींद नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा, “मुझे नींद नहीं आ रही थी। मैं कभी भी किसी भी रात तीन घंटे से ज्यादा नहीं सोया। दिन के दूसरे पहर तक मैं बस सो रहा था।''
4 of 6
साइरस ब्रोचा
- फोटो : सोशल मीडिया
साइरस ने सलमान के बारे में भी कुछ बात की और कहा कि फिल्म स्टार ने उनके कुछ पॉडकास्ट एपिसोड देखे हैं। “उन्होंने मुझसे कहा कि पॉडकास्ट पर मेरी बहुत सारी राय हैं। यहां मेरी राय क्यों नहीं है? मैंने कहा, 'क्या आप इन लोगों से मिले हैं?' पारिवार में अचानक मेडिकल इमरजेंसी के कारण साइरस रविवार रात शो से बाहर हो गए।
Rohit Shetty: जवान का प्रीव्यू देखने के बाद रोहित शेट्टी ने जमकर की शाहरुख की तारीफ, फिल्म को लेकर कही यह बात
5 of 6
साइरस ब्रोचा
- फोटो : सोशल मीडिया
जियो सिनेमा के साझा किए गए एक बयान में कहा गया है, “हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिवार में अचानक मेडिकल इमरजेंसी के कारण साइरस ब्रोचा को बिग बॉस ओटीटी 2 बाहर जाना पड़ रहा है। साइरस और उनके परिवार के अनुरोध के अनुसार, हम आपसे इस कठिन समय के दौरान गोपनीयता और समझ की अनुमति देने का अनुरोध करते हैं। शो के बारे में अधिक जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी।''
Kajol: पैपराजी की इस हरकत पर भड़का काजोल का गुस्सा, क्लास लगाते हुए दी सख्त हिदायत