फिल्म 'ओपेनहाइमर' के कलाकार इसके प्रमोशन के लिए दौरे पर हैं, जो 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 13 जुलाई को घोषणा की गई थी कि स्क्रीन स्टार्स का प्रतिनिधित्व संघ एसएजी-एएफटीआरए, हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल होगा। 63 वर्ष में पहली बार दोहरी हड़ताल की घोषणा की गई है। वहीं, हड़ताल की अनाउंसमेंट होते ही 'ओपेनहाइमर' के स्टार्स प्रीमियर बीच में ही छोड़कर चले गए।
2 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओपेनहाइमर' के सितारे मैट डेमन, एमिली ब्लंट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और सिलियन मर्फी हड़ताल शुरू होते ही प्रीमियर छोड़कर चले गए। इवेंट में डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने उन्हें यह जानकारी दी। नोलन ने भी हड़ताल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया, और यूनियन सदस्यों के लिए उचित वेतन प्राप्त करने के लिए राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के प्रयासों की सराहना की, जो मई से हड़ताल कर रहा है।
3 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएजी-एएफटीआरए के अध्यक्ष फ्रैन ड्रेशर ने घोषणा की कि यूनियन का राष्ट्रीय बोर्ड प्रशांत समय के अनुसार गुरुवार मध्यरात्रि से हड़ताल करने पर सहमत हुआ है। इसका मतलब यह था कि स्टार्स को आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए किसी भी कार्यक्रम में अपने काम का प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Double Strike: 63 वर्ष बाद ठप होगा हॉलीवुड? लेखक समेत स्टार्स के डबल स्ट्राइक ने बढ़ाई इंडस्ट्री की चिंता
4 of 5
एसएजी एएफटीआरए हड़ताल
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के स्टार संघ के नेताओं ने छह दशकों से अधिक समय में पहली संयुक्त हड़ताल में स्क्रीन राइटर्स के साथ शामिल होने के लिए गुरुवार को मतदान किया। स्टूडियो और स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ एक नए अनुबंध के लिए बातचीत टूटने के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री में उत्पादन बंद कर दिया।
YRF Spy Universe: अयान के बाद अब आलिया की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री, शाहरुख और सलमान से होगी सीधी टक्कर
5 of 5
हॉलीवुड दोहरी हड़ताल
- फोटो : सोशल मीडिया
1960 के बाद यह पहली बार है कि दो प्रमुख हॉलीवुड यूनियन एक ही समय में हड़ताल पर हैं। आधी रात से शुरू होने वाली हड़ताल की घोषणा होते ही एक जोशीले भाषण में एक्टर्स संघ के अध्यक्ष और पूर्व 'द नैनी' स्टार फ्रान ड्रेशर ने इंडस्ट्री के अधिकारियों को फटकार लगाई। ड्रेशर ने कहा, 'नियोक्ता वॉल स्ट्रीट और लालच को अपनी प्राथमिकता बनाते हैं, और वे मशीन को चलाने वाले आवश्यक योगदानकर्ताओं के बारे में भूल जाते हैं। यह घृणित है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे इतिहास के गलत पक्ष पर खड़े हैं।'