सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में, किंग खान की फिल्म का प्रीव्यू जारी किया था। प्रीव्यू को देखने के बाद अभिनेता के फैंस समते सिनेमा जगत के कई मशहूर हस्तियों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी का भी नाम जुड़ गया है। जवान का प्रीव्यू देखने के बाद डायरेक्टर ने उनकी प्रशंसा की और फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' कहा है।
2 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान के साथ साक्षात्कार में रोहित शेट्टी ने जवान के प्रीव्यू और फिल्म निर्माता एटली की प्रशंसा की और कहा, “मुझे प्रोमो बहुत पसंद आया। मैं एटली से प्यार करता हूं और वह शानदार है। मुझे नहीं लगता कि मैंने एटली की कोई फिल्म मिस की है। मैं इसे प्यार कर रहा हूं। मुझे अच्छा लग रहा है कि 'पठान' ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया और जवान में हर फ्रेम में ब्लॉकबस्टर लिखा है।'
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : social media
उन्होंने आगे खुलासा किया कि क्या वह दिलवाले के बाद फिर से शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे और कहा, “निश्चित रूप से अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। मुझे जवान का प्रोमो बहुत पसंद आया और मुझे एटली का काम भी पसंद आया और वह यह बात जानते हैं।''
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने रियलिटी टेलीविजन शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग पूरी की है, जो जल्द ही प्रसारित होने वाला है। फिल्म निर्माता के पास फिलहाल 'सिंघम रिटर्न्स' और 'गोलमाल 5' को लेकर बिजी हैं।
Priya Bapat: प्रिया बापट ने किया अपने पहले प्यार का जिक्र! बोलीं- आलीशान जिंदगी में रहने के बाद भी आता है याद
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के जाने माने फिल्म डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य किरदार में हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रीव्यू के साथ प्रशंसकों को लुभाने के बाद, शाहरुख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जिसमें अभिनेता को गंजे लुक में खलनायक के रूप में दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को बताया बहादुर, कहा- वह फीमेल तारा सिंह हैं...