Emraan Hashmi: इमरान के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, साउथ डेब्यू फिल्म 'ओजी' से फर्स्ट लुक हुआ जारी
फिलहाल 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग जारी है, जिसमें इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, सुभलेखा सुधाकर, श्रिया रेड्डी, हरीश उथमन, तेज सप्रू, अभिमन्यु सिंह और अजय घोष जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने की चर्चा है।
फिलहाल, इमरान अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर चर्चा में है। सीरीज में इमरान के किरदार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इमरान हाशमी के अलावा इस सीरीज में मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Neetu Kapoor: बेटे रणबीर संग मस्ती के मूड में दिखीं नीतू कपूर, बोलीं- इस लड़के के पेट में नहीं पचती है कोई बात
इसके अलावा इमरान हाशमी 'ऐ वतन मेरे वतन' में भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इमरान हाशमी ने इसमें फिल्म में राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया हैं। इमरान के इस किरदार को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इमरान साउथ इंडस्ट्री में क्या कमाल दिखाते हैं।
Emraan Hashmi: जन्मदिन पर दिखी इमरान की सादगी, फैंस के साथ अभिनेता ने काटा केक