फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neetu Kapoor revealed secrets about ranbir kapoor said he is not good with secrets he will spill the beans

Neetu Kapoor: बेटे रणबीर संग मस्ती के मूड में दिखीं नीतू कपूर, बोलीं- इस लड़के के पेट में नहीं पचती है कोई बात

Sun, 24 Mar 2024 12:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 24 Mar 2024 12:50 PM IST
सार


एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर चुकी नीतू कपूर सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मां भी हैं। हाल ही में वे अपने दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा संग कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं।

विज्ञापन
Neetu Kapoor revealed secrets about ranbir kapoor said he is not good with secrets he will spill the beans
नीतू कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड में नीतू कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी को बेस्ट मां-बेटे की जोड़ी मानी जाती है। अक्सर कई मौकों पर दोनों एक साथ एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं। हाल ही में मां-बेटे की ये प्रसिद्ध जोड़ी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक साथ नजर आए। इस शो के दौरान नीतू कपूर रणबीर के बारे में कई दिलचप्स खुलासे करती नजर आईं। 
विज्ञापन


रणबीर नहीं रख सकते हैं कोई राज 
एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर चुकी नीतू कपूर सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मां भी हैं। हाल ही में वे अपने दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा संग कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि घर में किसके पेट में कोई बात नहीं पचती है। इस सवाल के जवाब में नीतू कपूर कहती हैं, 'आप रणबीर से अपनी कोई भी बात साझा नहीं कर सकते हैं। वे आपकी बात को अपने तक नहीं रख सकते हैं।'
विज्ञापन


ओटीटी पर देखें सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


रिद्धिमा हैं मां जैसी 
नीतू कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'कितनी बार मैंने रणबीर को बोला है कि इस बात को किसी से नहीं कहना है और अगले ही दिन वह बात सबको पता रहती है। रणबीर से आप उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह आपके राज को राज रखेंगे। रिद्धिमा और मैं इस मामले में एक जैसे हैं।' मां नीतू कपूर की बातों को सुनकर रणबीर हंसते नजर आए। 

छह माह की हुई स्वरा की बेटी राबिया, सामने आई तस्वीरें

सीक्रेट साझा करना है जरुरी 
साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'एनिमल' में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके रणबीर कपूर अपनी मां की बातों से सहमत दिखाई दिए। रणबीर मां नीतू कपूर की बात को सुनकर कहते हैं, 'मुझे लगता है सीक्रेट साझा करने के लिए ही होता है। अब देखिए आपने मुझसे कोई बात कही है, तो उस बात को मैं किसी और से कहूंगा ही।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed