कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में फिल्म की पूरी कास्ट ने कार्यक्रम में भाग लिया और मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ सवालों के जवाब भी दिए। जब फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने वाले श्रेयस तलपड़े से कंगना के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करने के लिए कहा गया तो अभिनेता ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने उस समय को याद किया, जब कंगना ने उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका के लिए संपर्क किया था। अभिनेता ने कहा, "जब कंगना ने मुझे अटल जी की भूमिका के लिए संपर्क किया, तो मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं उलझन में था और घबराया हुआ था, मैं सोच रहा था कि उन्होंने मुझसे क्या करने के लिए कहा है? क्या मुझे यह भूमिका निभानी चाहिए या छोड़ देनी चाहिए?" अभिनेता ने आगे दावा किया कि अगर कंगना नहीं होतीं, तो उनके लिए यह भूमिका निभाना आसान नहीं होता।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना की तारीफ करते हुए श्रेयस ने कहा, "वह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। हमने ज्यादातर उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में काम करते देखा है, लेकिन जब मैं इमरजेंसी के सेट पर गया, तो जिस तरह से उन्होंने खुद को फिल्म के लिए तैयार किया था, वह अद्भुत था। उन्होंने सिर्फ अपने हिस्से के लिए ही नहीं, बल्कि अटल जी के हिस्से के लिए भी होमवर्क किया। फिल्म के एक सीन के लिए रिहर्सल कर रहे थे। टेक के दौरान मैंने अपनी तरफ से कुछ एक्स्ट्रा डालने की कोशिश की, लेकिन वह आईं और मेरे कान में फुसफुसाई और कहा कि रिहर्सल के दौरान आपने जो भी अभ्यास किया, उसी पर कायम रहें।'
4 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद श्रेयस तलपड़े ने मजाक में कहा, ''जिस तरह से वह कई काम करती हैं, अगर कल वे पुष्पा का तीसरा भाग बनाते हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें कंगना रणौत को कास्ट करना चाहिए क्योंकि 'झुकेगा नहीं साला कभी भी।'
5 of 5
इमरजेंसी पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इमरजेंसी' का निर्देशन कंगना रणौत ने किया है और वही इसमें मुख्य किरदार भी निभा रही हैं। लोग उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, दिवंगत सतीश कौशिक, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े ने भी काम किया है।
Stree 2: 'स्त्री 2' में दिखा हॉरर कॉमेडी का जबर्दस्त ताल-मेल, सुपरविलेन के किरदार से हैरान दर्शक, आखिर कौन हैं