सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज साथ मिलकर साल 2019 में फिल्म 'पेट्टा' लेकर आए थे, जिसने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही। अब ऐसा ऐसा लगता है कि दोनों की यह धमाकेदार जोड़ी फिर एक साथ आ सकती है, जिसके बाद दर्शकों को एक बार फिर दमदार फिल्म का लुत्फ उठाने का मौका मिल सकता है। दरअसल, हाल ही में दिए साक्षात्कार में निर्देशक कार्तिक ने रजनीकांत के साथ अपने संभावित सहयोग के बारे में बात की।
निर्देशक ने खुलासा किया कि उन्होंने रजनीकांत को कई कहानियां सुनाईं, लेकिन उनमें से कोई भी उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि, निर्देशक निर्देशक ने कहा कि रजनीकांत अब लगातार फिल्में कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनके और अभिनेता के बीच कोई सहयोग पाइपलाइन में है। इसका मतलब साफ है कि निर्देशक ने इशारों में बताया है कि वे फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे, लेकिन अभिनेता अभी व्यस्त हैं तो फिल्म पर काम करने के लिए उन्हें समय देना होगा।
3 of 5
कार्तिक सुब्बाराज
- फोटो : एक्स: @karthiksubbaraj
निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज अब रजनीकांत के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की उम्मीद जता रहे हैं, लेकिन इस बारे में आधिकारिक एलान होना का इंतजार करना होगा। फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि अगर रजनीकांत उन्हें किसी फिल्म के लिए बुलाते हैं, तो वह निश्चित रूप से उनके साथ एक और फिल्म करेंगे। इसका मतलब साफ है कि वे रजनीकांत के साथ फिर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्द ही दोनों साथ आ सकते हैं।
4 of 5
पेट्टा
- फोटो : एक्स: @karthiksubbaraj
रजनीकांत और कार्तिक की पिछली फिल्म 'पेट्टा' में एक नए नियुक्त वार्डन काली की कहानी बताई गई थी, जो अपने छात्रावास में रैगिंग और स्थितियों को ठीक करता है। हालांकि, जब काली का अतीत सामने आता है, तो चीजें एक अंधेरे मोड़ पर आ जाती हैं, जिससे पता चलता है कि वह पेट्टावेलन है, जो सिंगाराम नामक एक शक्तिशाली राजनेता के खिलाफ लंबे समय से दुश्मनी रखता है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एम. शशिकुमार, सिमरन, त्रिशा कृष्णन, मेघा आकाश, मालविका मोहनन, महेंद्रन, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
5 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं बात करें रजनीकांत की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे हाल ही में टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी की है और वे हिमालय की तीर्थयात्रा पर भी गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा सुपरस्टार अगली बार लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।