अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म CTRL को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। अब हाल ही में, अनन्या ने अंधविश्वासों के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह हर हफ्ते अपनी नजर उतरवाती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी मां के कहने पर ऐसा करती हैं, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह भी इन अंधविश्वासों में विश्वास करती हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उन्होंने कॉमेडियन रौनक राजानी से कहा, "मैं हर हफ्ते नजर उतरवाती हूं। मेरे घर पर काम करने वाली नौकरानी मिर्ची से नजर उतारती हैं।" अभिनेत्री ने पूछा कि क्या आपको मिर्ची वाली बात पता है? अगर उसमें से बहुत बदबू आती है, तो इसका मतलब है कि तुम्हें नजर है। अगर मिर्च बहुत जलती है, तो तुम्हें नजर है।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या ने आगे कहा कि मुझे इसके पीछे का साइंस नहीं पता। मेरे यहां आने से पहले मेरी मां ने मेरे कान के पीछे दो काले टीके लगाए थे। हर कोई सोचता है कि मैं नहाती नहीं हूं या मेरे कान के पीछे कुछ गंदा है, लेकिन मेरी मां बार-बार इसे लगाती रहती हैं।"
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरव्यू में आगे अनन्या ने बताया कि वह भी इन अंधविश्वास में विश्वास करती हैं। हालांकि, इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेत्री के घर का टूर किया गया था। जब लोगों को अनन्या ने नहीं दिखीं तो उनकी मां ने कहा था कि वह अपनी नजर उतरवा रही हैं।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
बता दें कि अनन्या की अगली फिल्म CTRL, शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। विक्रमादित्य मोटवाने की निर्देशित, इस फिल्म में वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने प्रेमी के लापता होने के बाद साजिश के जाल में फंस जाती है।
Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की दहशत देख गदगद हुए राजकुमार राव, बोले- इस चीज की बराबरी नहीं की जा सकती है