फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cillian Murphy: 'ओपेनहाइमर' विवाद पर सिलियन मर्फी ने तोड़ी चुप्पी, सीन के महत्व को समझाते हुए दिया यह बयान

Fri, 28 Jul 2023 04:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 28 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

'ओपेनहाइमर' विवाद पर सिलियन मर्फी ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही भगवद्गीता से संबंधित विवादित सीन पर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Cillian Murphy on Oppenheimer controversial Bhagavad Gita adult scene details inside
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

'पीकी ब्लाइंडर्स' में अपने किरदार के लिए दर्शकों के बीच चर्चित हॉलीवुड एक्टर सिलियन मर्फी वर्तमान में अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'ओपेनहाइमर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसे लेकर खूब बवाल भी मचा हुआ है। फिल्म में विवादित एडल्ट सीन पर काफी विवाद हो रहा है। इसी को लेकर अब सिलियन अपनी चुप्पी तोड़कर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 

Cillian Murphy on Oppenheimer controversial Bhagavad Gita adult scene details inside
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

'ओपेनहाइमर' के एडल्ट सीन पर मचे बवाल को लेकर सिलियन मर्फी ने हालिया इंटरव्यू में कहा है, 'फिल्म में एडल्ट सीन महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि जीन टैटलॉक के साथ उनका रिश्ता फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण भावनात्मक हिस्सों में से एक है।' सिलियन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अगर वे कहानी की कुंजी हैं, तो वे सार्थक हैं। सुनो, कोई भी उन्हें करना पसंद नहीं करता, वे हमारे काम का सबसे अजीब हिस्सा हैं। लेकिन कभी-कभी आपको इसके साथ आगे बढ़ना पड़ता है।'

Cillian Murphy on Oppenheimer controversial Bhagavad Gita adult scene details inside
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

सिलियन मर्फी से पहले निर्माता क्रिस्टोफर नोलन भी मूवी में विवादास्पद एडल्ट सीन पर बात की थी। नोलन ने बताया था, 'जब आप ओपेनहाइमर के जीवन को देखते हैं, और आप उनकी कहानी देखते हैं, तो उनके जीवन का वह पहलू, उनकी कामुकता का पहलू, महिलाओं के साथ उनका तरीका उन्होंने जो आकर्षण दिखाया, वह उनकी कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है।'

Shahrukh Khan: आधी रात में गौरी संग अपनी मैनेजर के घर पहुंचे SRK, पैपराजी से बचने के लिए छिपाया मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Cillian Murphy on Oppenheimer controversial Bhagavad Gita adult scene details inside
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी 'ओपेनहाइमर' अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर बनी एक हॉलीवुड फिल्म है, जिन्हें परमाणु बम के जनक के रूप में जाना जाता है। फिल्म में उनके एक छात्र से राष्ट्रीय नायक और फिर खलनायक बनने का सफर दिखाया गया है।

Guns And Gulaabs: 90 के दशक का एक बार फिर दिखेगा जलवा, राजकुमार-दुलकर की नई सीरीज में लगेगा एक्शन का तड़का

विज्ञापन
Cillian Murphy on Oppenheimer controversial Bhagavad Gita adult scene details inside
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

'ओपेनहाइमर' की कहानी काई बर्ड और मार्टिन जे शेरविन ने मिलकर लिखी है। इसमें सिलियन मर्फी के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर , मैट डेमन, एमिली ब्लंट फ्लोरेंस पुघ, रामी मालेक जैसे सितारे भी हैं। विवाद की बात करें तो, 'ओपेनहाइमर' के एक सीन में सिलियन मर्फी अपने निजी पलों के दौरान संस्कृत का एक वाक्य पढ़ते देखे जा रहे हैं। इसी को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्टर के जरिए पढ़ी गईं लाइनें श्रीमद भगवद्गीता है। मूवी रिलीज के बाद से ही इसे लेकर बवाल मचा हुआ है, और इसे हटाने की मांग की जा  रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed