फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Rao and Dulquer Salman new thriller series Guns and Gulaabs first video and release date out

Guns And Gulaabs: 90 के दशक का एक बार फिर दिखेगा जलवा, राजकुमार-दुलकर की नई सीरीज में लगेगा एक्शन का तड़का

Fri, 28 Jul 2023 03:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 28 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

राजकुमार राव की अपकमिंग वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन
Rajkumar Rao and Dulquer Salman new thriller series Guns and Gulaabs first video and release date out
राजकुमार राव, दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार राव की अपकमिंग वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है। क्राइम-रोमांटिक-ड्रामा सीरीज में राजकुमार के साथ दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, गुलशन देवैया और टीजे भानु  लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 90 के दशक के गैंगस्टर और हिंसा वर्ल्ड को एक बार फिर से स्क्रीन पर लेकर आने वाली है। 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ‘गन्स एंड गुलाब’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट पहले ही की जा चुकी है। 18 अगस्त को इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में दुलकर सलमान भी लीड रोल में है। वीडियो में दुलकर का लुक बेहद शानदार लग रहा है। वहीं इन दोनों सितारों के अलावा इस फिल्म में आदर्श गौरव, गुलशन देवैया और टीजे भानु जैसे सितारे अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। सीरीज की कहानी 90 के दशक के क्राइम पर बेस्ड होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkumar Rao and Dulquer Salman new thriller series Guns and Gulaabs first video and release date out
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गन्स एंड गुलाब की पूरी कहानी गुलाबगंज शहर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। जहां ड्रग डील से लेकर हर दिन कुछ-ना-कुछ मजेदार फसाद होते ही रहते हैं। सीरीज कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और थ्रिल का गजब जोड़ होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

बता दें कि ‘गन्स एंड गुलाब’ की कहानी 90 के दशक के उस वक्त की है जब इंडस्ट्री में संजय दत्त की काफी चला करती थी। इसके अलावा गुलशन दैवेया के लुक को संजय दत्त के पुराने लुक से भी कंपेयर किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अलावा गुलशन देवैया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ की शूटिंग भी साथ-साथ कर रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: रॉकी का खाता 18 करोड़ से कम पर खुलने की आशंका, समझिए रणवीर की फिल्मों का अब तक का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed