ऐसा माना जाता है कि बच्चों के नाम का असर उनके व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए माता-पिता हमेशा बच्चों के लिए बेहतर नाम का चुनाव करते हैं, जिससे उनके जीवन पर अच्छा असर पड़े। कुछ माता- पिता वेद पुराणों के आधार पर अपने बच्चे का नाम रखते जिससे उसके जीवन में सकारात्मकता आए और उसे यश प्राप्त हो। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने बच्चे का नाम वेद पुराणों के आधार पर रखा है।
Bollywood: वेद पुराणों से लिए गए हैं इन स्टार्स के बच्चों के नाम, जानें क्या है महत्व
सोनम कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सोनम कपूर का। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वेद पुराणों के हिसाब से वायु का काफी महत्व है। पंच तत्व में से एक तत्व वायु है।
सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने अपनी बेटी का नाम तविशा रखा है। वैदिक पुराणों के हिसाब से देखा जाए तो इस नाम का काफी महत्व है। तविशा का मतलब होता है तेज, प्रकाश और प्रतिभा ।
भारती सिंह
अपनी मजेदार कॉमेडी से लोगों को हसाने वाली भारती और उनके पति हर्ष ने भी अपने बच्चे का नाम वेद पुराणो के हिसाब से रखा है। भारती के बेटे का नाम लक्ष्य है। बता दें कि लक्ष्य का घर का नाम गोला है। भारती औक हर्ष प्यार से अपने बेटे को गोला बुलाते है।
काजल अग्रवाल
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल साल 2022 में मां बनीं। एक्ट्रेस और उनके पति गौतम किचलू ने अपने बेटे का नाम नील रखा है। काजल अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
यह भी पढ़ें- ShahRukh Khan: क्या है आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख की चुप्पी का राज? करीबी दोस्त ने किया खुलासा