फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ShahRukh Khan Remained Silent in Aryan Khan drugs case now close friend Vivek tell truth behind actor silence

ShahRukh Khan: क्या है आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख की चुप्पी का राज? करीबी दोस्त ने किया खुलासा

Thu, 16 Mar 2023 02:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Mar 2023 02:08 PM IST
सार

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान से बॉलीवुड की फिल्मों को एक नया मुकाम दिया है। एक्टर की दमदार वापसी ने सभी का दिल जीत लिया है। पठान के धमाकेदार कलेक्शन ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है।

विज्ञापन
ShahRukh Khan Remained Silent in Aryan Khan drugs case now close friend Vivek tell truth behind actor silence
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान से बॉलीवुड की फिल्मों को एक नया मुकाम दिया है। एक्टर की दमदार वापसी ने सभी का दिल जीत लिया है। पठान के धमाकेदार कलेक्शन ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है। उन्हें उनके काम के लिए काफी तारीफें मिली हैं। इस फिल्म के बाद अब शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। शाहरुख खान को उनके काइंड नेचर, महिलाओं के प्रति रिस्पेक्ट और उनके बर्ताव के लिए काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

हम सभी जानते है चाहे कितना भी बुरा वक्त क्यों न हो, शाहरुख खान अपने बर्ताव में बदलाव नहीं लाते हैं। जब उनके बड़े बेटे आर्यन खान पर ड्रग मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया था, तब भी शाहरुख ने बड़ी ही शांति के काम लिया था। उनके इस स्वाभाव से लोग काफी प्रसन्न हुए थे। आर्यन खान के केस में लोगों को ये लगने लगा था कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने बच्चे के बचाव में खुले अंदाज में कूद पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ShahRukh Khan Remained Silent in Aryan Khan drugs case now close friend Vivek tell truth behind actor silence
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने सामने आकर सफाई देने से बेहतर पीछे खड़े रहना समझा और आर्यन को लगातार जेल से बाहर निकालने की कोशिश की। शाहरुख के साथ-साथ उनकी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी मीडिया से दूर ही रहे। हालांकि शाहरुख के परिवार ने आर्यन के रिहा होने के बाद इस मामले पर कुछ नहीं कहा और न ही कोई सफाई पेश की।

विज्ञापन

अब इसी क्रम में शाहरुख खान के सबसे पुराने दोस्त, एक्टर और फिल्ममेकर विवेक वासवानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहते है कि शाहरुख का बर्ताव कुछ ऐसा है जिसे हम सभी को दोहराने की कोशिश करनी चाहिए। अपने इटरव्यू में एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वह इसे मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहते थे, उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला, न आर्यन, गौरी या सुहाना ने, इसे 'ग्रेस और डिगनिटी कहा जाता है'। बता दें, पठान की रिलीज के दौरान भी शाहरुख खान ने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया था। उन्हें पता था कि उनसे इसपर सवाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शिल्पा ने मां सुनंदा शेट्टी की सर्जरी को लेकर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस से की दुआ करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed