फरवरी के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए मुकाबला कर रही हैं। हालांकि, यह महीना किसी फिल्म के लिए कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया या यूं कहें कि इनमें से कोई फिल्म दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। ऐसे में ये सभी फिल्में कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं। वहीं, चलिए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 7
बैडएस रवि कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैडएस रवि कुमार
7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने दर्शकों के बीच अपने सीन्स और डायलॉग के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थी और पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन गुजरते दिनों के साथ इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जाने लगी। पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कमाई लाखों में सिमटने लगी। गुरुवार को फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद अब इसका कुल कलेक्शन 8.20 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 7
'लवयापा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
खुशी कपूर और जुनैद खान की बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म भी उनके लिए कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 7 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत करते हुए 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, गुरुवार को फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला सप्ताह पूरा किया। सातवें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 7
तंडेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni
तंडेल
बॉलीवुड फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने के लिए साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड की दोनों फिल्मों से बेहतर रहा। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब इसका कुल कलेक्शन 49 करोड़ रुपये हो चुका है। आज शनिवार को यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
5 of 7
विदामुयार्ची
- फोटो : इंस्टाग्राम
विदामुयार्ची
6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। हर दिन के साथ फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती चली जा रही है। गुरुवार को यानी अपने आठवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 72.25 करोड़ रुपये हो चुकी है।