सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी छू लिया है। स्काई फोर्स के साथ शाहिद कपूर की ‘देवा’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं, साउथ की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का खेल तो लगभग खत्म होने वाला है। इसकी कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच चुकी है। सात फरवरी को सिनेमाघरों में ‘लवयापा’ और ‘तंडेल’ रिलीज हो रही है। ये दोनों फिल्में भी इन फिल्मों के कलेक्शन पर असर डालेंगी। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘स्काई फोर्स’ से लेकर तंडेल तक क्या हाल रहा?
2 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स
‘स्काई फोर्स’ ने बुधवार को को बॉक्स ऑफिस से 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपनी शुरुआत 12.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ की थी। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 28 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने पहले सप्ताह 86.5 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
3 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘स्काई फोर्स’ कुल कलेक्शन
‘स्काई फोर्स’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अब तक 104.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 160 करोड़ रुपये के लागत में बनी है।
4 of 5
देवा में शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा
शाहिद कपूर की देवा पहले दिन से ही कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक कुल 26.73 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इसके बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो यह 2.4 करोड़ रही। फिल्म धीमी रफ्तार के साथ चल रही है। ‘देवा’ के बजट की बात करें तो यह फिल्म 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी है।
5 of 5
डाकू महाराज
- फोटो : इंस्टाग्राम: @balayyababu_official
डाकू महाराज
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘डाकू महाराज’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म ही है। इस फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई है। बुधवार को इसने महज सात लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म के रिलीज के 25वें दिन का कलेक्शन है। इसकी कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 90.35 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।