अप्रैल के महीने में कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉप की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ अजय देवगन की मैदान ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इन दोनों के अलावा क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग भी थिएटर में टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
Salman House Firing: सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, हिरासत में एक और शख्स
2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां ने पहले सप्ताहांत पर शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई सुस्त नजर आई। फिल्म ने छठे दिन दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 48.2 करोड़ रुपये हो गई है।
3 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की मैदान अक्षय की फिल्म से काफी पीछे चल रही है। फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है। छठे दिन फिल्म ने एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने दो करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल बिजनेस अब 27.1 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म क्रू टिकट खिड़की पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 21.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 20वेंं दिन फिल्म ने 84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 71.39 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला x कॉन्ग 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म को दर्शक खूब पसंंद कर रहे हैं। 20वें दिन इस फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही टिकट खिड़की पर शतक लगा देगी।
Salman Khan: सलमान खान को मारना नहीं था आरोपियों का मकसद, क्राइम ब्रांच ने किया शूटरों की असली मंशा का खुलासा